सिरसा में इन 4 पंचायतों व किसानों मिला ईनाम

 -प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

 पराली जलाने के मामलों में 95 प्रतिशत तक आई कमी, किसानों की सराहना की




सिरसा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती को लेकर सरकार की योजना के बारे में विशेषज्ञों की ओर से जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यशाला में हरियाणा एग्रीकल्चर मैनेजमेंट एंड एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टिच्यूट जींद से डा. सुभाष ने प्राकृतिक खेती की विधि, कपास अनुसंधान केंद्र से डा. ऋषि शर्मा ने कपास की पैदावार, केवीके से डा. देवेंद्र जाखड़ ने मिट्टद्दी में पौषक तत्वों की कमी व भरपाई पर किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र, विषय विशेषज्ञ राकेश कुंट, गुण नियंत्रण निरीक्षक डा. अमित वर्मा, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डा. विजेंद्र चौहान, बिमला सिंवर मौजूद रहे। sirsa news


पराली प्रबंधन कार्यक्रम में स्टॉलों का निरिक्षण करते एडीसी up to date


जहरमुक्त खेती समय की मांग: एडीसी 

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जहर मुक्त खेती समय की सबसे बड़ी मांग है और इस दिशा में हमें विशेष रूप से प्रयास करने होंगे। खेत में फसल अवशेष जलाने से बचना होगा ताकि मित्र कीटों को नुकसान न पहुंचे और वे अपना काम सही तरीके से कर पाएं। उन्होंने कहा कि जहरीले रसायन से ऐसे मित्र कीट नष्ट हो रहे हैं, जो फसल पैदावार व जमीन की उपजाऊ शक्ति में सहायक बनते हैं। sirsa news उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढाएं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. सुखदेव सिंह ने कहा कि एक दिवसीय कार्यशाला में प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को आमंत्रित किया गया। सिरसा में प्राकृतिक खेती को लगातार बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में फसली अवशेष प्रबंधन भी आता है।

 सिरसा जिला में पराली जलाने के मामलों में इस बार 95 प्रतिशत तक की कमी आई है। गत वर्ष 188 मामले थे, जबकि इस बार 15 जगह पर ही पराली जलाने की घटनाएं सामने आई है। उन्होंने कहा कि किसानों ने पराली प्रबंधन में महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके लिए विभाग किसानों का आभार जता रहा है। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन की वजह से इस बार सिरसा का एक्यूआई बेहतर रहा है।


कार्यक्रम के दौरान किसानों व पंचायत को सम्मानित करते एडीसी up to date


पराली प्रबंधन में अग्रणीय रही चार पंचायतें सम्मानित

कार्यशाला के दौरान जिले में पराली प्रबंधन को लेकर उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली चार पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया है। गत वर्ष चारों पंचायतें रेड जोन में थी और इस बार ग्रीन जोन में आई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्राम पंचायत मल्लेकां के सरपंच सुखदेव सिंह, देसू मलकाना के सरपंच गुरजीत कौर, झोरड़नाली के सरपंच विजय कुमार, मंगाला की सरपंच अनीता रानी को सम्मानित किया। प्राकृतिक खेती कर रहे सिंहपुरा के किसान जगदीश कुमार, सुकेरावाला के किसान मनोज कुमार, रामपुर थेड़ी के गुरदेव सिंह, ममेरा खुर्द के जगदीश कड़वासरा, राजपुरा साहनी के बलबीर सिंह, बाजेकां के मदन सहाराण, कर्मगढ के प्रमोद कुमार व डबवाली के आशीष मेहता को भी सम्मानित किया गया। पराली प्रबंधन में विशेष योगदान देने पर पोहडकां के निर्मल सिंह, बरुवाली के जितेंद्र सिंह, पनिहारी के रणजीत सिंह, रंधावा के सीबीजी प्लांट से आशीष व विजय को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ