| पुलिस थाना भादरा फाईल फोटो |
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने घर में घुसते ही राकेश की मां सत्यबाला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपी रविंद्र ने जान से मारने की नीयत से सत्यबाला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले से महिला का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर राकेश का भाई मोहनलाल उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर-शराबा बढ़ने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। up to date
जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजन घायल सत्यबाला और मोहनलाल को तुरंत भादरा के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां दोनों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि मोहनलाल को भी चोटें लगी हैं। परिवादी राकेश ने अगले दिन भादरा थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। up to date
पुलिस ने रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच एएसआई अक्षय कुमार द्वारा की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। up to date
0 टिप्पणियाँ