गुस्साए परिजनों ने आरोपी का काटा पैर, क्षेत्र में खौफ का माहौल
बाड़मेर। थाना क्षेत्र गुडामलानी के जीवाणियों की ढ़ाणी गांव में करीब 2.5 वर्ष पहले हुई लव मैरिज को लेकर चला आ रहा विवाद वीरवार को हिंसा में बदल गया। दो परिवारों के बीच हुए इस हिंसक झड़प में दो व्यक्ति घायल हो गए। इस दौरान परिवारों के संघर्ष में एक व्यक्ति की नाक कट गई व दूसरे व्यक्ति का पैर कट गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। दो परिवारों के बीच हुए इस खुनी संर्घष में दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी बीच वीरवार को उकसिंह खेत से घर लौट रहा था इसी दौरान युवती के चाचा धर्मसिंह व उसके कई अन्य साथियों ने उकसिंह पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने हाथ में दांती ले रखी थी जिससे उस पर वार कर उकसिंह की नक काट दी। गंभीर घायल उकसिंह खून से लथपथ होकर गिरते-पड़ते घर पर पहुंचा और पूरी जानकारी दी। उकसिंह की ऐसी हालत देखकर आक्रोशित परिजन युवती के घर पर पहुंच गए। वहां पर दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। उकसिंह के परिजनों ने लड़की के चाचा धर्मसिंह पर हमला कर दिया जिसमें उसका एक पैर कट गया। इस दौरान दोनों घायलों को तुरंत गुड़ामालानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उकसिंह की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने सांचौर और धर्मसिंह को जोधपुर रैफर कर दिया। जहां दोनों का ईलाज चल रहा है।
![]() |
| up to date |
यह है विवाद की जड़
बताया जा रहा है कि घटना करीब ढ़ाई साल पहले की है जब गांव के श्रवणसिंह ने पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह कर लिया था जो कि युवती के परिवार वालों को मंजूर नहीं था। शादी के बाद से युवती के चाचा धर्मसिंह पुत्र भैरूंसिंह और श्रवणसिंह के बड़े भाई उकसिंह पुत्र जगसिंह के बीच तनाव और झगड़ा चल रहा था। श्रवणसिंह वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ गुजरात में रहने लगा। गांव में पारिवारिक मामलों की जिम्मेदारी उसके बड़े भाई उकसिंह ही निभा रहे थे।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। दोनों परिवारों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपिचों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से हर एंगल से जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ