तीसरा वनडे जीतकर भारत ने अपने नाम की सीरीज, जायसवाल का शानदार शतक

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया कुलदीप प्रसिद्ध ने झटके 4-4 विकेट


ट्रॉफी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम। टीम ने 2-1 से सीरीज जीती। up to date


विशाखापट्टनम में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच में भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर ली। डॉ R राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और इस फैसले को सिरे भी लगाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 270 रन ही बना सकी।

अर्द्धशतक लगाने के बाद अभिवादन करते रोहित शर्मा up to date




शतकीय पारी खेलने के बाद जश्न मनाते यशस्वी जायसवाल up to date


 भारतीय टीम ने केवल 40 ओवरों में 1 विकेट खोकर आसानी से जीत को हासिल कर लिया। इस मैच में विराट ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने भारत को जीत के लिए मजबूत शुरुआत दिलाई।

शतकीय पारी खेलने के बाद जायसवाल को बधाई देते विराट कोहली up to date


 इस मैच में विराट कोहली ने लुंगी एनगिडि की के ओवर में लगातार दो चौके लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। डॉ. र राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में मेहमान टीम के क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बाउवा ने 48 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन का योगदान देकर टीम दक्षिण अफ्रीका को 270 रन तक पहुंचाया।

विकेट लेने के बाद खुशी से झूमते प्रसिद्ध कृष्णा



भारत की ओर से कुदलीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए 4-4 विकेट 

 india cricket  भारत की ओर से कुदलीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए। 270 रन के टारगेट को चेस करने उतरे रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनोें बल्लेबाजों ने 155 रन की पार्टनशीप की। रोहित शर्मा ने 75 रन बनाए जो कि उनकी इस सीरीज में दूसरी अर्द्ध शतकीय पारी थी। वहीं यश्स्वी जायसवाल ने 111 गेंदों में अपना एक दिवसीय करियर का पहला शतक बनाया। वहीं रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने पहुंचे। कोहली ने महज 40 गेंदों में अर्द्ध शतक लगाया। दोनों ने 40वें ओवर में भारत को जीत दिला दी। up to date


चौके के साथ भारतीय टीम को जीत दिलाने के वक्त का शॉट up to date


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ