![]() |
| चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। up to date |
कैथल। जिला कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुहला क्षेत्र में हुई मकान से चोरी के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डेरा भाग सिंह, चीका निवासी निशान सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में बताया गया कि उनके छोटे भाई मस्तान सिंह के मकान से 18 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 के बीच कई बार चोरी हुई। चोरी के दौरान आरोपी ने 2.5 तोला सोना, एक एलईडी, सीडी प्लेयर, 65,000 रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान चोरी किए। थाना गुहला में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत और मुख्य सिपाही धनपत की टीम द्वारा की गई। up to date
टीम ने आरोपी डेरा भाग सिंह, निवासी हर्षप्रीत उर्फ हर्ष को काबू किया। जांच में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने गुहला क्षेत्र में 2 अन्य चोरी की वारदातें भी की हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 3 एलईडी और एक डीवीआर बरामद किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। up to date

0 टिप्पणियाँ