![]() |
| up to date |
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रानियां रोड, सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को 7 ग्राम 11 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। up to date
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान रिंकी पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी रेगर बस्ती, रानियां चुंगी, सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीकी सब्जी मंडी, रानियां रोड क्षेत्र के पास मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस गाड़ी को देखकर युवक ने अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल बंद हो गई। पुलिस को युवक की हरकतों पर शक हुआ और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7 ग्राम 11 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। up to date
सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच थाना शहर सिरसा पुलिस को सौंपी गई है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम-पते जुटाए जाएंगे, ताकि उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। up to date

0 टिप्पणियाँ