![]() |
| हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद up to date |
HSNCB फतेहाबाद यूनिट के प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के निर्देशन में टीम नशा रोकथाम अभियान के तहत थाना ओढ़ा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो तस्कर मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर गांव ओढ़ा से ख्योवाली होते हुए गांव रघुआना की ओर जाने वाले हैं। up to date
सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मल और बलविंदर सिंह उर्फ रिंकू, निवासी गांव रघुआना, जिला सिरसा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हेरोइन की यह खेप पंजाब के तरनतारन से मंगवाई गई थी, जिसे डबवाली और सिरसा जिले के गांवों में सप्लाई किया जाना था। up to date
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना ओढ़ा, पुलिस जिला डबवाली में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को नशा मुक्त हरियाणा की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। up to date
#Antidrugscampaign #HSNCB #FatehabadPolice #Sirsa #DGP_Haryana

0 टिप्पणियाँ