Haryana News : चलते ई-रिक्शा में बुजुर्ग महिला से लूट, चाकू दिखाकर फेंका बाहर 3 गिरफ्तार

 कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। up to date

कैथल। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार कर एक बुजुर्ग महिला से लूट की गंभीर घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव देवीगढ़ निवासी सुरेश कुमार की शिकायत के अनुसार 5 जनवरी को उनकी माता सोना देवी (उम्र लगभग 75 वर्ष) खेत-बाड़ा से घर लौट रही थीं। गांव के सरकारी स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर आया और घर छोड़ने का झांसा देकर उन्हें बैठा लिया। करीब 200 मीटर आगे चलने के बाद रास्ते में दो अन्य युवक भी ई-रिक्शा में सवार हो गए। up to date

तीनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को इधर-उधर घुमाया। जब महिला ने उतरने की कोशिश की तो ई-रिक्शा नहीं रोका गया। इसी दौरान एक आरोपी ने महिला का मुंह दबा लिया, दूसरे ने उनकी टांग पकड़ ली और तीनों ने मिलकर उनके कानों की सोने की बालियां व गले का सोने का ओम लूट लिया। चाकू दिखाकर धमकाने के बाद आरोपी महिला को कुतुबपुर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास ई-रिक्शा से धक्का देकर नीचे फेंककर फरार हो गए। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। up to date

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी उपासना ने एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आदेशों पर कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान की टीम ने सुभाष नगर कैथल निवासी रविंद्र, सीवन निवासी अजय और आशु को काबू कर लिया। up to date

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि लूटे गए सोने के आभूषण उन्होंने सीवन स्थित एक प्राइवेट बैंक में जमा करवा दिए थे। पुलिस ने बैंक को नोटिस जारी कर दिया है और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आभूषणों की बरामदगी की जाएगी। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ