![]() |
| दो पुलिस टीमों ने तीन युवकों को काबू किया up to date |
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। जिला की दो अलग-अलग पुलिस टीमों ने गश्त और चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को काबू किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 16 ग्राम 119 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गांव फरमांई कलां क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवकों ने अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। up to date
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह उर्फ गगन पुत्र गुरमुख सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह, निवासी गांव खेंरा कलां, सरदुलगढ़, जिला मानसा (पंजाब) के रूप में हुई है। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। up to date
वहीं दूसरी कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गऊशाला मोहल्ला, सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक ने अचानक पीछे मुड़कर खिसकने की कोशिश की। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुभम उर्फ गुलेल पुत्र अनिल कुमार, निवासी गली नंबर 4, गऊशाला मोहल्ला, सिरसा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।up to date
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आगे की जांच संबंधित थानों को सौंप दी गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उनसे पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। up to date
सिरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ