![]() |
| केस में एक नया मोड़ up to date |
फतेहाबाद। पीली मंडोरी गांव में किडनैप हुए बच्चों का केस सुलझाने का नाम ही नहीं ले रहा है क्योंकि इस केस में अब हर रोज नए-नए खुला से हो रहे हैं अब लापता बच्चों की मां ने नया खुलासा करके केस में एक नया मोड़ ला दिया हैl पीलीमंदोरी गांव से लापता हुए दोनों बच्चों अक्षय और विनय की माताएं आज पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने पूरे मामले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए और बच्चों को गायब करने की आरोपी महिला सुनीता पत्नी विनोद कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। up to date
लापता बच्चों की मां ने बताया कि जब दोनों बच्चे गायब हुए थे, तो सबसे पहले गांव से उन्हें फोन सुनीता चाची ने ही किया था। सुनीता ने फोन पर कहा था कि आपके दोनों लड़के अक्षय और विनय लापता हो गए हैं। साथ ही सुनीता ने यह भी कहा कि उसे यह जानकारी उसकी चचेरी सास से मिली है।
हालांकि, जब बच्चों की मां ने सुनीता की चचेरी सास, यानी वीरेंद्र की मां से सीधे बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बच्चों के लापता होने की कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने सुनीता को भी ऐसी कोई बात नहीं बताई थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं है कि सुनीता ने ऐसा क्यों कहा। up to date
आपको बता दें कि वीरेंद्र वही व्यक्ति है, जिससे मिलने की बात कहकर नरेश दोनों बच्चों को सुनीता के घर तक लेकर गया था। दोनों बच्चे वीरेंद्र से मिलने ही जा रहे थे, लेकिन आरोप है कि सुनीता चाची ने बच्चों को वहीं से गायब कर दिया।
अक्षय और विनय की माताओं ने कहा कि उस समय वे बेहद परेशान थीं और उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उस वक्त यह सवाल उनके दिमाग में नहीं आया कि सुनीता को सबसे पहले बच्चों के गायब होने की जानकारी कैसे मिली। सुनीता की चचेरी सास की बात सुनकर उन्हें कुछ शक जरूर हुआ था, लेकिन बच्चों की चिंता में वे ज्यादा सोच नहीं सकीं। up to date
बच्चों की माताओं ने साफ कहा कि उनका न तो सुनीता के परिवार से कोई दुश्मनी थी और न ही बहुत ज्यादा नजदीकी संबंध। एक ही कुनबे से होने के कारण कभी-कभार शादी-विवाह या शोक के अवसर पर मिलना-जुलना होता था। वे सुनीता से अच्छे तरीके से बात करती थीं और उनके बीच कभी कोई झगड़ा या मनमुटाव नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि सुनीता के पति विनोद कुमार भी बच्चों को ढूंढने में लगे हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे उन्हें कभी शक नहीं हुआ कि यह सब एक नाटक हो सकता है। लेकिन अब पूरे मामले के सामने आने के बाद वे स्तब्ध हैं।
अक्षय और विनय की माताओं ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि उन्हें यह जानना जरूरी है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल था और बच्चों को गायब करने का असली मकसद क्या था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पूरा पीलीमंदोरी गांव बच्चों को ढूंढने के लिए एकजुट होकर बाहर न निकलता, तो उनके बच्चों के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। up to date
अंत में दोनों माताओं ने पूरे पीलीमंदोरी गांव का आभार जताते हुए कहा कि गांववासियों ने एकजुट होकर उनका साथ दिया, जिसके लिए वे हमेशा गांव की ऋणी रहेंगी।

0 टिप्पणियाँ