![]() |
| कब्जे से 62 हजार 300 रुपये जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद up to date |
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62 हजार 300 रुपये जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव सैनपाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि थाना रानियां क्षेत्र के गांव सैनपाल कोठा स्थित ढाणी शोभा सिंह में कुछ लोग सार्वजनिक रूप से बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। up to date
पुलिस कार्रवाई के दौरान ढाणी शोभा सिंह से 7 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। मौके से रुपये 62,300 नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसविंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह, इंद्र सिंह पुत्र हमीर सिंह निवासी सैनपाल कोठा, आनंद सिंह पुत्र भूपर सिंह निवासी मम्मड़ खेड़ा, संदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह, मोहम्मद हुसैन पुत्र ऐत मोहम्मद, राजेंद्र सिंह पुत्र जगदीश चंद्र निवासी सहारणी जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) तथा रवि कुमार पुत्र तारा चंद निवासी तंदुरवाली जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। up to date
इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच रानियां थाना पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़कर आमजन को सुरक्षित वातावरण देना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि की जानकारी बिना भय के पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। up to date

0 टिप्पणियाँ