![]() |
| टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 भारत और जिम्बाब्वे |
चेन्नई (गुरविन्द्र सिंह) टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बलेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 257 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने पारी की तेज शुरूआत की ओपनर्स संजू सैमसन ने रिजर्ड नगारवा की पहली ही बॉल पर छक्का लगाया और टीम का खाता खोला। इस ओवर में अभिषेक और सैमसन की जोड़ी ने 13 रन बनाए।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकट के लिए धमाकेदार 48 रनों की साजेदारी की। टीम के 48 रनों के स्कोर पर सजूं सैमसन 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद मैदान पर उतरे ईशन किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को तेजी के साथ आगे बढ़ाया। अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ तेज पारी खेली।
बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की इस जीत का फायदा दक्षिण अफ्रीका को हुआ है, जिसने सुपर-8 ग्रुप ए से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जबकि भारत से सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार है। इस हार के बाद जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराना बेहद जरूरी है। कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। बता दें कि भारत का अगला मुकाबला वेस्टइंडिज के साथ एक मार्च को होगा।

0 टिप्पणियाँ