सिरसा में बड़ी छीना-झपटी का खुलासा, 12 घंटे में 5 गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद

 शराब ठेके पर छीना-झपटी करने वाले गिरोह का पदार्फाश, 12 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

 12 घंटे के भीतर 5 गिरफ्तार  up to date

सिरसा। सिरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब ठेके पर हुई छीना-झपटी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे छीनी गई नकदी व मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निदेर्शानुसार अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत ऐलनाबाद थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि गांव मैहना खेड़ा स्थित एक शराब ठेके पर कार्यरत सैल्जमेन राजेश कुमार पुत्र उम्मेद, निवासी नकटाया (बिहार), हाल निवासी मैहना खेड़ा, जिला सिरसा ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि दोपहर के समय पांच युवक ठेके के बाहर लगी लोहे की जाली का गेट तोड़कर अंदर घुस आए और उससे 3 हजार रुपये नकद व दो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 


जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण पुत्र विनोद कुमार, अजय उर्फ हरिया पुत्र मदनलाल, करण पुत्र हरिश्चंद्र, मलकीत सिंह पुत्र राजकुमार और साहिल पुत्र दलबीर, सभी निवासी गांव कुत्ताबढ़, रानियां के रूप में हुई है। 


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई नकदी और दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की छीना-झपटी व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ