![]() |
| इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा 7 विकेट से जीत हासिल कर ली up to date |
भारत और श्रीलंका की वुमेंस क्रिकेट टीम के बीच मंगलवार को दूसरा टी-20 मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले खेलने का न्यौता दिया। इस फैसले को भारतीय खिलाड़ियों ने सही साबित कर दिया। श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 129 रनों का एक छोटा से लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम ने 12वें ओवर में ही मैच को जीतकर अपनी झोली में सीरीज को डालने का बेहतरीन प्रयास किया। इस मैच में शेफाली ने तूफानी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है। बता दें कि इस 5 मैचों की सीरीज में पहले मैच को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था। इस सीरीज को 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।
![]() |
| श्री चरणी व वैष्णवी ने 2-2 विकेट झटके up to date |
इस प्रकार रही श्रीलंका की पारी
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरूआत खराब रही। पहले ही ओवर में गुणारत्ने विकेट गंवा बैठीं। इसके बाद चमारी अट्टापट्टू ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन मात्र 38 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। ये मैच वैष्णवी के लिए बेहद खास रहा। उन्हें इस मैच में दो सफलता मिली। ये वैष्णवी का दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच था। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाते हुए 128 रन का स्कोर ही बना पाई। भारत की ओर से श्री चरणी को 2 विकेट तो वैष्णवी ने भी 2 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। वहीं क्रांति गौड़ व स्नेह राणा को 1-1 विकेट मिला।
![]() |
| स्मृति और शेफाली ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई up to date |
इस प्रकार रही भारत की पारी
श्रीलंका के 129 रनों के जवाब में भारत की शुरूआत शानदार रही। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन लेकिन चौथे ओवर में स्मृति मंधाना 14 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गर्इं। इसके बाद जेमिमा व शेफाली ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी। इन दोनों बल्लेबाजों ने 10 के ऐवरेज से रन बनाए। 8वें ओवर में जब जेमिमा आउट हुई तो भारत का स्कोर उस समय 87 रन था। इसके बाद शेफाली और हरमनप्रीत कौर पारी को संभाला। शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ दिया। इस दौरान हरमनप्रीत 10 रन बनाकर आउट हो गईं। इस पारी में शेफाली वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद रहीं और भारत ने इस मैच को जीत लिया।
![]() |
| क्रांति गौड़ व स्नेह राणा को 1-1 विकेट मिला। up to date |
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग 11:
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, एन श्री चरणी
श्रीलंका की प्लेइंग 11:
चमारी अट्टापट्टू(कप्तान), कौशिनी नुथ्यांगना(विकेट कीपर), हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी.




0 टिप्पणियाँ