12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती: बिना पेपर मिलेगी नियुक्ति, तुरंत करें आवेदन

 हरियाणा में 49 फील्ड सर्वेयर की भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मौका, 29 दिसंबर तक आवेदन

 49 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित  up to date

Free Job Portel: हरियाणा के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRN) के माध्यम से फील्ड सर्वेयर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 49 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। काउंसिल आफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट के चेयरमैन हेमंत बैजलपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियां प्रदेश के सात जिलों में की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से एचकेआरएनएल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

जिलावार पदों का विवरण




भर्ती के अंतर्गत जिलों में पदों का वितरण इस प्रकार किया गया है—

  • सिरसा-8 पद
  • फतेहाबाद -8 पद
  • जींद -7 पद
  • कैथल -7 पद
  • हिसार -7 पद
  • चरखी दादरी -7 पद
  • भिवानी -5 पद
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित

शैक्षणिक योग्यता और मानदेय

फील्ड सर्वेयर पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए किसी भी प्रकार का पूर्व अनुभव आवश्यक नहीं है, जिससे नए और बेरोजगार युवाओं को भी बराबर का अवसर मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 29 दिसंबर तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है, जिससे युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ