चूरू में 15 साल की नाबालिग की संदिग्ध मौत: 5 महीने की प्रेग्नेंसी का खुलासा,

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजन धरने पर बैठे




चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालात में मिली ला*श के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट बताई जा रही थी। खबर सामने आने के बाद परिवार ने श*व लेने से मना कर दिया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि कि उनकी बेटी की ह*त्या की गई है। नाबालिग के पिता ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रोज की तरह वह सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे घर से बाहर निकले थे। उस समय उनकी बेटी घर पर सो रही थी। लगभग 15 मिनट बाद जब वह दोबारा घर लौटे तो बेटी वहां नहीं मिली। उन्होंने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि लड़की सुबह-सुबह जंगल की ओर गई है, वह जल्द ही लौट आएगी।

खोजबीन के दौरान अचेत अवस्था में  मिली लड़की 

करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बावजूद बेटी घर नहीं लौटी। परिजनों ने उन्होंने आसपास के खेतों, कच्चे रास्तों और गांव के जंगली इलाकों में उसे तलाशना शुरू किया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने बंद पड़ी खदानों और पत्थरों वाले क्षेत्र में तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान अचानक बड़े पत्थर के पास लड़की के पैरों का हिस्सा दिखाई दिया। परिजन जब पास पहुंचे तो देखा कि लड़की जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। लड़की की गर्दन और जबड़े पर भी चोट के निशान पाए गए।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी का चला पता

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में लड़की के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी किसी के दबाव में थी और उसकी हत्या कर उसे वहां फेंक दिया गया। स्वजन दोषी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है और सभी रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ