PM Kisan: PM MODI ने किसानों के खाते में भेजा 2000-2000 रुपए ..

 पीएम किसान सम्मान निधि योजना: पूरी जानकारी, लाभ, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया और किस्त चेक करने का तरीका

Pm Kisan Yojana:क्या आपको आता है 6000 अपना स्टेटस चेक करना? 


पीएम किसान निधि योजना के स्टेटस को इस प्रकार करें चैक


अप टू डेट में आपका स्वागत है आज हम आपको बताएंगे पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी। भारत सरकार की ओर से किसानों को मजबूत और सुदृढ़ बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) शुरू की गई है। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो खेती से जुड़े खर्च पूरे करने में मदद करती है। यह आर्टिकल पीएम किसान योजना के बारे में आपको पूरी जानकारी सरल और स्पष्ट भाषा में समझा रहा है ताकि प्रत्येक किसान इसे समझ कर इस योजना का लाभ उठा सके। up to date

1. पीएम किसान योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण किसान कल्याण योजना है। इस योजना के तहत योग्य किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस राशि को सरकार सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है ताकि उन्हें खेती, बीज, खाद और अन्य खर्चों में सहायता मिल सके। इसके लिए किसानों को ओनलाईन आवेदन करना होता है जिसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है। up to date


ओनलाईन आवेदन की पूरी जानकारी आगे दी गई है up to date




2. पीएम किसान योजना के लाभ

इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता हर साल 6 हजार रुपये बिना किसी बिचौलिए के सीधे खाते में भेजा जाता है। जिसको किसान अपने आर्थिक सुदृढीकरण में ले सकते हैं। up to date


हर किसान को फायदा

भू-स्वामी छोटे व सीमांत किसान रजिस्टेÑशन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

पारदर्शी भुगतान

पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जाता है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना बिलकुल खत्म होती है।

कृषि सुधार में मदद

इस राशि को किसान बीज, खाद, कृषि उपकरण और जरूरतों पर खर्च किया जा सकता है।

साल में 3 किस्तों में भुगतान

6 हजार रुपये को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है:

  • पहली किस्त: अप्रैल-जुलाई
  • दूसरी किस्त: अगस्त-नवंबर
  • तीसरी किस्त: दिसंबर-मार्च


2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है 6 हजार रुपये up to date



3. कौन-कौन इस योजना के लिए पात्र/योग्य है? (ईलिजीबल)

ये किसान हैं इस योजना के लिए योग्य: 

  • भूमि-धारी (भू-स्वामी) किसान
  • छोटे और सीमांत किसान
  • संयुक्त भूमि वाले किसान (प्रत्येक किसान नाम के अनुसार लाभ मिलेगा)
  • राज्य सरकार द्वारा सत्यापित किसान family परिवार up to date


4. इस योजना के लिए कौन लोग नहीं हैं पात्र...?

  • जो आयकर भरते हैं up to date
  • सरकारी कर्मचारी (वर्ग प्रथम व वर्ग द्वितीय)
  • सेवानिवृत्त रेलवे/सरकारी अधिकारी
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे प्रोफेशनल्स
  • बड़े भू-स्वामी किसान
  • संस्थागत भूमि धारक
  • 5. प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • भूमि रिकॉर्ड (भू-अधिकार पत्र/जमाबंदी)
  • मोबाइल नंबर
  • किसान का फोटो
  • राज्य अनुसार आवश्यक कृषि संबंधी प्रमाण

5. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए जरूरी दस्तावेज

  1.  आधार कार्ड
  2.  बैंक पासबुक
  3.  भूमि रिकॉर्ड (भू-अधिकार पत्र/जमाबंदी)
  4.  मोबाइल नंबर
  5.  किसान का फोटो
  6. राज्य अनुसार आवश्यक कृषि संबंधी प्रमाण

6. पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Online Registration)


नीचे पूरी प्रक्रिया सरल चरणों में दी गई है:
स्टेप-1
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
pmkisan.gov.in
स्टेप-2
होमपेज पर Farmers Corner में जाएं।
स्टेप-3 
नई किसान पंजीकरण (New Farmer Registration) विकल्प चुनें।
स्टेप-4
  •  आधार नंबर दर्ज करें
  • मोबाइल नंबर भरें
  • कैप्चा कोड डालें
  • सेंड ओटीपी पर क्लिक करें
स्टेप-5
फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी और बैंक विवरण भरें।
स्टेप-6
भूमि रिकॉर्ड अपलोड करें और सबमिट करें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही किसान की स्थिति "Pending for Approval" दिखती है। up to date
राज्य सरकार द्वारा सत्यापन के बाद किसान पात्र हो जाता है और किस्त मिलना शुरू हो जाती है।

 सत्यापन के बाद किस्त मिलना शुरू हो जाती है। up to date




पीएम किसान की किस्त किस प्रकार करें चेक?

किस्त की स्थिति देखने के लिए:
1. pmkisan.gov.in पर जाएं
2. Farmers Corner में **Beneficiary Status पर क्लिक करें
3. अपना आधार नंबर/मोबाइल नंबर दर्ज करें
4.  “Get Data”  पर क्लिक करें
प्रोसेसिंग के बाद आपके खाते में डाली जाने वाली व डाली गई किस्त की स्थिति आपको दिखाई दे जाएगी



8. प्रधानमंत्री किसान निधि में किस प्रकार करें नाम चेक...? (Beneficiary List) 

  1.  pmkisan.gov.in खोलें
  2. Farmers Corner में जाएं
  3.   Beneficiary List पर क्लिक करें
  4.  राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और अपना गांव चुनें
  5. गांव की सम्पूर्ण सूची खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैंं।

9.  ई-केवाईसी (e-KYC)  करना जरूरी है

कृषक साथियों इस योजना का लाभ लगातार पाने के लिए (e-KYC) करना बेहद जरूरी है--

  1. e-KYC करने का तरीका:
  2.  pmkisan.gov.in पर जाएं
  3. Farmers Corner में e-KYC पर क्लिक करें
  4.  अपना आधार नंबर डालें
  5.  OTP सबमिट करें
यदि आपके पास आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नहीं है, तो किसी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक e-KYC करा सकते हैं।

10. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

  • PM-KISAN Toll Free 1800-180-1551
  • PM-KISAN Helpline: 155261
  • राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092
  • ईमेल: pmkisan-ict@gov.in](mailto:pmkisan-ict@gov.in)

इस योजना की शुरूआत 24 फरवरी 2019 को की गई। up to date 




 11. प्रधानमंंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत करने का उद्देश्य


इस योजना की शुरूआत केंद्र सरकार की ओर से 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे एवं सीमांत किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना और खेती की लागत को कम करना तो था ही साथ ही किसानों की आय में बढौतरी करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना था। केंद्र सरकार की ओर से इस योजना का लाभ किसानों को लगातार दिया जा रहा है। up to date

12. क्यों महत्त्वपूर्ण है पीएम किसान सम्मान निधि योजना...?

  •  भारत में अधिकतर किसान छोटे/सीमांत हैं
  •  उनके पास खेती में प्रारंभिक निवेश की कमी रहती है
  • यह योजना खेती की स्थिरता को सुनिश्चित करती है
  •  किसानों को आपात स्थिति में आर्थिक सुरक्षा देती है
  • यह योजना देश की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ