15 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामला: मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

हेरोइन बरामदगी मामलें में मुख्य सप्लायर  काबू Arest


पुलिस गिरफ्त में हेरोईन सप्लाई का मुख्य आरोपी

UP TO DATE

सिरसा। sirsa Police पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रोड़ी थाना पुलिस ने 15 ग्राम हेरइन बरामदगी मामलें में मुख्य सप्लायर घोड़ा चौक सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है। बता दें कि बीती 28 नंबवर 2025 को सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नहर पुल सुरतिया रोड़ रोड़ी क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार रोड़ी निवासी एक युवक को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। 

रोड़ी थाना पुलिस को सौंपी गई थी जांच

UP TO DATE

आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रोड़ी थाना पुलिस को सौंपी गई थी। रोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि रोड़ी थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी में संलिप्त मुख्य सप्लायर आरोपी विजयपाल पुत्र रुप राम निवासी गांव शेरपुरा को सिरसा से काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ