कोहली की शतकीय पारी के आगे पस्त हुई अफ्रीका, कोहली ने 120 गेंदों पर बनाए 136 रन
| 17 रन से जीत के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम। |
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले एक दिवसीय मैच में भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए और टीम को जीत के लिए मजबूत बढ़त दिलाई। मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘अब मेरा ध्यान सिर्फ एक वनडे क्रिकेट मैच पर हैं’’। कोहली टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके हैं। इससे पहले हुए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट सीरीज में भारत की हार को लेकर कोहली की वापसी को लेकर क्यास लगाये जा रहे थे। लेकिन रांची में खेले गए एक दिवसीय मैच के में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोहली ने इस बारे में जवाब देते हुए फैंस के सवालों का जवाब देते हुए चर्चाओं पर रोक लगा दी है।
| विराट कोहली व रोहित शर्मा ने मैच के दौरान पारी संभारी, पारी के दौरान बातचीत करते हुए |
सीरीज में भारत की 1-0 से बढ़त मजबूत
इस मैच में विराट को प्लेयर ओफ द मैच चुना गया। इस सीरीज में भारत ने द. अफ्रीका को 17 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त मजबूत की है। इस मैच में विराट कोहली की 135 रनों की शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाज कुलदीप यादव के चार विकेट और हर्षित राणा के 3 विकेट ने भारत की जीत पर मुहर लगा दी। मैच के बाद कोहली ने कहा कि वे अब शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर व शार्प महसूस कर रहे हैं।
उन्हें तब तक खुद पर भरोसा रहता है कोहली ने कहा कि मैं मैच से पहले एक दिन का ब्रेक लेता हूँ क्योंकि अब मेरी उम्र 37 वर्ष हो चुकी है और रिकवरी के लिए समय मिलना बेहद जरूरी है। कोहली ने कहा कि मुझे पता है कि कब खेलना है और कब आराम करना है। विराट अबतक 300 से ज्यादा एक दिवसीय मैच खेल चुके हैैैं। कोहली के अनुसार, अगर आप खेल के टच में हैं और अभ्यास के दौरान एक-दो घंटे बल्लेबाजी कर पा रहे हैं तो आप जान जाते हैं कि आप खेलने की सही स्थिति में है।
| शतकीय पारी खेलने के बाद बल्ला उठाकर जश्न मनाते विराट कोहली। |
मैं खेल को लुत्फ उठाते हुए खेलना पसंद करता हूँ: कोहली
विराट कोहली ने अपनी पारी के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि 20 से 25 आॅवर तक पिच अच्छी थी लेकिन उसके बाद धीमी होना शुरू हो गई। मैं सिर्फ गेंद के हिसाब से खेलना चाहता था और गेम का मजा लेना चाहता था। वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाजी के कोच सितांशु कोटक ने कहा कि विराट कोहली की फार्म और शारीरिक फिटनेस उनके भविष्य पर सवाल उठाने का कोई कारण है।
| एक दिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने के बाद खुशी से झुमते विराट कोहली। |
विराट के वर्ल्ड कप 2027 के सवाल पर दिया जवाब
विराट कोहली से जब वर्ल्ड कप 2027 के बारे में सवाल पूछा गया तो कोटक ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस विषय पर चर्चा की जरूरत क्यों है। विराट बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसको लेकर कोई चर्चा करने का कोई फायदा नहीं है। वे अपनी फिटनेस को बनाए रखते हुए बेहतर खेल रहे हैं। इसी लिए उनके वर्ल्ड कप को लेकर कोई सवाल पूछना जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमें उनके भविष्य पर बात करने की जरूरत है। कोटक ने कहा कि हमें वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना है न कि बेफालतु की कमेंटबाजी और बहसबाजी में नहीं फंसना चाहिए। उन्होंने कहा कि विराट और रोहित दोनों टीम के अहम खिलाड़ी हैं और दोनों के अनुभव अन्य खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष निथुन मन्हास ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की 17 रन से हुई बड़ी और रोमांचक जीत की बेहद सराहना की है। उन्होंने कहा कि विराट की शानदार पारी और रोहित, केएल राहुल और कुलदीप यादव की पारी भी इस मैच के लिए अहम थी। मन्हास ने एक्स पर लिखा कि विराट की शानदार बल्लेबाजी और रोहित-राहुल का मजबूत सहयोग टीम को अच्छी स्थिति में ले गया। कुलदीप और हर्षित राणा के महत्वपूर्ण योगदान से भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
विराट ने 120 बॉल में 7 छक्के व 11 चौके लगाए।
विराट कोहली ने 120 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी ने टीम को मजबूती प्रदान की। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में भारत की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर अफ्रीकी टीम को 349 रनो का लक्ष्य दिया था। केएल राहुल() ने 56 गेंदों में 60 रन, रविंद्र जड़ेजा ने 20 गेंद खेलकर 32 रन बनाए। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। जिसमें रोहित शर्मा एक दिवसीय मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने तो विराट कोहली किसी एक फार्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत-दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन:
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कार्यवाहक कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:
रयान रिकलटन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मारक्रम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रीनालेन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटेनिल बार्टमेन
0 टिप्पणियाँ