सिरसा में मिशन बुनियाद लेवल-1 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह व अनुशासन
सिरसा। हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मिशन बुनियाद के अंतर्गत जिले में लेवल-1 प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा सिरसा जिले के 22 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई, जिसमें कुल 6511 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बुनियाद कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटा पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच गए थे, जिससे विद्यार्थियों की गंभीरता, अनुशासन एवं उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 22 जिलों में स्थापित 256 परीक्षा केन्द्रों पर एक साथ आयोजित की गई, जिसके लिए लगभग 97,147 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। up to date
सुपर-100 योजना के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के चयन
डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि मिशन बुनियाद का मुख्य उद्देश्य राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच की मजबूत नींव डालना है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को एनटीएसई एवं किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) जैसी प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति परीक्षाओं के लिए तैयार करता है। साथ ही यह योजना हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के चयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। up to date
इन केन्द्रों पर हुई परीक्षा
रावमावि बप्पां, पीए श्री रावमावि रोड़ी, रावमावि साहुवाला प्रथम, रामामावि मंडी डबवाली, रामासवमावि अबूबशहर, रावमावि गोरिवाला, रामासवमावि ऐलनाबाद, राकवमावि ऐलनाबाद, पीए श्री रावमावि भूरटवाला, रामासवमावि नाथूसरी चौपटा, रावमावि गुडिया खेड़ा, रावमावि शेरपुरा, पीए श्री रावमावि ओढां, रामासवमावि कालांवाली, रामासवमावि रानियां, राकवमावि रानियां, पीए श्री रावमावि खारियां, पीए श्री रावमावि बणी, राकवमावि सिरसा, रामासवमावि सिरसा, रावमावि महाबीर दल एवं रावमावि खैरपुर। up to date
डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी, मिशन बुनियाद
मिशन बुनियाद सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत कर उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करता है।
सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा

0 टिप्पणियाँ