वीर बाल दिवस पर सरसा से गूंजा साहिबजादों का शौर्य, सीएम नायब सैनी ने किया नमन

 साहिबजादों के बलिदान की मिसाल पूरी दुनिया में अद्वितीय: मुख्यमंत्री नायब सैनी

सीडीएलयू में वीर बाल दिवस पर हुआ राज्य स्तरीय समारोह, साहिबजादों को किया नमन


सीडीएलयू में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शिरकत करते मुख्यमंत्री up to date 


सरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म, समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, उसकी मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान आज भी देश की नई पीढ़ी को साहस, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सरसा में भारत सरकार द्वारा घोषित वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने साहिबजादों के साथ-साथ श्री गुरु तेग बहादुर, श्री गुरु गोविंद सिंह, माता गुजरी और पूरे परिवार के अद्वितीय त्याग व वीरता को नमन किया।  up to date

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अत्याचारों के सामने जिस साहस और दृढ़ता के साथ साहिबजादों ने अपने धर्म की रक्षा की, वह यह सिद्ध करता है कि वीरता उम्र की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साहिबजादों के बलिदान दिवस को हर वर्ष वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि देश की युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के अवसर पर प्रदेश के चार स्थानों से धार्मिक यात्राएं निकाली गईं, जिनका समापन कुरुक्षेत्र में हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया था। कार्यक्रम में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार, भाजपा नेता सुरेंद्र पूनिया, डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, वेद फूलां, हरपाल सिंह चीका, सरदार बलदेव सिंह ग्रोहा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। up to date

निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए। up to date
 

शैक्षणिक व मेडिकल संस्थानों का नाम शहीदोें के नाम पर रखकर दी सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गुरु तेग बहादुर, गुरु गोविंद सिंह, साहिबजादों और माता गुजरी के नाम पर शैक्षणिक एवं मेडिकल संस्थानों के नाम रखकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कार्यक्रम के दौरान साहिबजादों के बलिदान दिवस को समर्पित चार भाषाओं में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 5100 रुपये की राशि प्रदान की गई। up to date

इस अवसर पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींड़ा, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र सिंह एडवोकेट, नलवा विधायक रणधीर पनिहार सहित अन्य नेताओं ने भी साहिबजादों के जीवन, वीरता और बलिदान पर प्रकाश डाला। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ