![]() |
| आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया up to date |
कैथल।अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक उपासना के निर्देशानुसार स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने अवैध हथियारों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। यूनिट ने अवैध असला रखने वाले आरोपी और उसके सप्लायर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। Up to date
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में एसआई मुकेश कुमार की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान पूंडरी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव काकोत निवासी प्रदीप उर्फ लालू गांव मुंदरी नहर पुल पर अवैध हथियार लेकर किसी का इंतजार कर रहा है।
सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से आरोपी प्रदीप उर्फ लालू को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .32 बोर का अवैध देशी रिवॉल्वर और एक कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
आगे की जांच में आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसे यह अवैध हथियार ढांड निवासी हरीश ने सप्लाई किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी हरीश को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लिंक खंगाले जा रहे हैं और जांच जारी है।

0 टिप्पणियाँ