अवैध हथियार व कारतूस सहित आरोपी काबू

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी up to date 

कैथल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ढांड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की देशी पिस्तौल, दो मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक उपासना के निर्देशानुसार थाना ढांड प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराध नियंत्रण के लिए सायंकालीन गश्त पर थी। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार और एएसआई भान सिंह की टीम कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर गांव डीडवाना के पास मौजूद थी। up to date 

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चीमा कॉलोनी, पुंडरी निवासी नवीन कुमार, जो आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, अवैध हथियार लेकर कुरुक्षेत्र से ढांड रोड पर स्थित अखिलेश ढाबा पर रुका हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया।

पुलिस ने ढाबे पर दबिश देकर आरोपी नवीन कुमार को मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की अवैध देशी पिस्तौल, दो मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। up to date 

मौके पर पहुंचे एएसआई सिकंदर ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। up to date 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ