Viral News : नववर्ष की रात हुड़दंग मचाया तो सीधी जेल! 40 नाके, एसपी की सख्त चेतावनी

हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर, 40 नाके लगाकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था

 पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन up to date

सरसा। नववर्ष के जश्न की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के लिए इस बार सरसा पुलिस ने कड़ा संदेश दे दिया है। हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने, महिलाओं से दुर्व्यवहार और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे सरसा जिले में करीब 40 पुलिस नाके लगाए गए हैं। ये नाके शहर, ग्रामीण क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और अंतरराज्यीय सीमाओं तक लगाए गए हैं। हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति पर पुलिस की नजर रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भारी भीड़ को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों, होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ मौके पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। up to date

एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन इलाकों और बाजारों में महिलाओं का अधिक आवागमन रहता है, वहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 जिले के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पुलिस नाकों पर तैनात जवान। up to date


सादी वर्दी में भी रहेंगे पुलिसकर्मी तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया है। ये जवान भीड़ में रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा पीसीआर वाहन, मोटरसाइकिल राइडर और डायल-112 ईआरवी वाहन लगातार गश्त पर रहेंगे। up to date

बुलेट से पटाखे छोड़ने वालों पर सख्ती

एसपी दीपक सहारन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़कर दहशत फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वाले भी पुलिस के सीधे रडार पर रहेंगे। up to date

यातायात व्यवस्था रहेगी सुचारु

नववर्ष के जश्न के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी ताकि आवागमन सुचारु बना रहे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन से अपील की कि नववर्ष को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर नववर्ष पर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का संकल्प लें और समाज व राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएं। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ