Sirsa Update: रानियां क्षेत्र की गौशाला में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 रानियां क्षेत्र की गौशाला से सिलेंडर व नकदी चोरी की गुत्थी सुलझी, तीन गिरफ्तार

कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को काबू कर लिया 

सिरसा। जिला सिरसा में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत रानियां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रानियां क्षेत्र के गांव बणी स्थित गौशाला से हुई सिलेंडर और नकदी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निदेर्शानुसार जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रानियां थाना पुलिस और करीवाला पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस चोरी की गुत्थी सुलझाई। इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमिंदर सिंह ने बताया कि गांव बणी की गौशाला के प्रधान बलदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।

अज्ञात युवक  नकदी चोरी कर फरार हो गए

 शिकायत में बताया गया था कि 17 दिसंबर को कुछ अज्ञात युवक गौशाला में घुस आए और वहां रखा एक गैस सिलेंडर तथा गल्ले में मौजूद करीब 1700 रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रानियां थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की सामग्री

जांच के दौरान करीवाला पुलिस चौकी की टीम को अहम सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दोलत राम पुत्र जगदीश चंद्र, अजय सिंह पुत्र धर्मपाल और दीपक उर्फ बिल्लू पुत्र धर्मपाल, निवासी गांव बणी जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया गैस सिलेंडर और नकदी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ