चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस तारीख को है आवेदन का अंतिम दिन

 हकृवि में पीएचडी दाखिले शुरू,  करें आवेदन

विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती द्वार।




up to date

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (hau) (हकृवि) हिसार में पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि आवेदन 13 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। दाखिला प्रवेश परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन प्रपत्र और प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in व admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध हैं। 

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय(हकृवि) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू up to date


कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, सामुदायिक विज्ञान, मौलिक एवं मानविकी, मत्स्य विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में दाखिले होंगे। हरियाणा के साथ अन्य राज्यों, एनआरआई व उद्योग प्रायोजित उम्मीदवारों के लिए भी सीटें उपलब्ध हैं।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ