एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना लेकर दौड़े पुलिस के जवान

अटल जनसेवा को समर्पित दौड़ को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पुलिस के सबसे बड़े पासिंग आउट बैच को गृह मंत्री अमित शाह दिलवाएंगे शपथ: मुख्यमंत्री

पंचकूला में हरियाणा पुलिस के जवानों की अटल जन सेवा को समर्पित मैराथन के दौरान प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  up to date

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क से हरियाणा पुलिस के बैच संख्या-93 के जवानों द्वारा आयोजित अटल जनसेवा को समर्पित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की स्मृति में आयोजित यह दौड़ एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रेरणास्पद प्रतीक है। बुधवार सांय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पुलिस के इतिहास के सबसे बड़े पासिंग आउट बैच कोे शपथ दिलाएंगे। बता दें कि इस बैच में 5 हजार 60 जवान शामिल हैं जिनमें 4 हजार 191 पुरुष एवं 870 महिला जवान शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए साथ में हैं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक शक्तिरानी शर्मा व अन्य गणमान्य।

इस बैच में 20.75% महिला भागीदारी सुनिश्चित हुई है, जोकि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।  मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान में हरियाणा पुलिस की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। नवप्रशिक्षित जवान इस अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, प्रदेश पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ. अरशिंदर सिंह चावला, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष, बंतो कटारिया, ओम प्रकाश देवीनगर, दीपक शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

पुलिस के जवानों की अटल सेवा को समर्पित मैराथन के दौरान प्रतिभागियों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। up to date

इस बैच में हैं 50 प्रतिशत जवान स्रात्क एवं स्रात्कोत्तर 

मुख्यमंत्री ने आज कहा कि यह दौड़ पुलिस के जवानों की 39 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण की सफलता का प्रमाण है तथा पुलिसिंग और कर्मयोगी पाठ्यक्रम के मूल्यों को व्यवहार में उतारने की शुरूआत है, जिन्हें जवानों ने प्रशिक्षण के दौरान आत्मसात किया है। इस दौड़ में ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए 4,252 जवान तथा शहरी पृष्ठभूमि के 809 जवान एक साथ कदमताल कर रहे हैं, जो पूरे हरियाणा की सामाजिक एकता और समरसता का सशक्त संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बैच की एक और उल्लेखनीय विशेषता यह है कि लगभग 85 प्रतिशत जवान स्नातक एवं स्नातकोत्तर हैं। इनमें से 2,390 जवान (50 प्रतिशत से अधिक) 26 वर्ष से कम आयु के हैं, जो हरियाणा पुलिस में नई ऊर्जा, आधुनिक दृष्टिकोण और कार्यकुशलता का संचार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि योग एवं आत्मरक्षा जैसे प्रशिक्षण से विकसित आत्मबल और अनुशासन का परिणाम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ