आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग करके अपनी संस्कृति से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक
![]() |
| हरियाणा की संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाया मीडिया चौपाल नेः नायब सिंह सैनी |
Chief Minister Nayab Saini calls for giving global recognition to Haryanvi culture
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौपाल के अनूठे स्वरूप और इसके उद्देश्यों में गहरी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग करके अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने मीडिया चौपाल के माध्यम से एक सराहनीय कार्य किया है, जो नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध हरियाणवी विरासत से जोड़ने का काम कर रहा है। संस्थान के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों द्वारा हरियाणवी लोक कला, नृत्य और पारंपरिक संचार माध्यमों को प्रदर्शित किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
मीडिया संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि विवि के कुलपति प्रो. सचदेवा की सोच के तहत हरियाणा पैवेलियन में मीडिया चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में संस्थान के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बेहतरीन कार्य करते हुए हरियाणा की संस्कृति को जन-जन तक पंहुचाने का काम किया है। खासतौर पर छात्रों को अपनी कला व कौशल को दिखाने का मौका मिला है। यह वह मंच है जहां छात्र कार्यशाला के रूप में अपनी कला में निखार लाने का काम कर रहे है।
वहीं उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। इस अवसर पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कुरुक्षेत्र जिला परिषद के वाईस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी, सीएम के मीडिया कोआॅर्डिनेटर तुषार सैनी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ