IAS आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद के उपायुक्त का कार्यभार संभाला


आईएएस आयुष सिन्हा की फाईल फोटो



फरीदाबाद। 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी आयुष सिन्हा ने बुधवार को जिला फरीदाबाद के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वह मानेसर नगर निगम के आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वह यमुनानगर में बतौर अतिरिक्त उपायुक्त और अन्य पदों पर कार्यरत रहे हैैंै। सिन्हा ने 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय सातवीं रैंक प्राप्त की थी। शिमला में जन्मे और पले-बढ़े सिन्हा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से पूरी की। 

UP TO DATE


IAS आयुष सिन्हा के दादा बिहार कैडर में वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे

IAS आयुष सिन्हा एक ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं, जहाँ सार्वजनिक सेवा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और संस्थागत मूल्यों की सुदृढ़ परंपरा रही है। उनके दादा बिहार कैडर में वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान दिया। उनके पिता प्रदीप कुमार सिन्हा, एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए और लंबे समय तक जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे। उनकी माता, प्रो. अलका वर्मा, शिमला स्थित प्रतिष्ठित सेंट बीड्स कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान करती रही हैं तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, सिन्हा की धर्मपत्नी माधुरी कौशिक हरियाणा कैडर की 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।

UP TO DATE

कौन हैं IAS आयुष सिन्हा

IAS आयुष सिन्हा यूपीएससी 2017 बैच के अधिकारी हैं। 2017 की यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में उन्हें 7वीं रैंक मिली थी। आयुष सिन्हा ने बीआईटीएस गोवा से केमिकल इंजीनियरिंग भी कर रखी है। इसके अलाव उन्होंने बायोलॉजिकल साइंस में भी मास्टर किया है। करनाल में भाजपा नेताओं को रोकने पर किसानों पर लाठीचार्ज करने के लिए भी एसडीएम आयुष को भी जाना जाता है। 

UP TO DATE

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ