हांसी में नहर किनारे मिला लापता महिला का शव: बेटी बोली- नशे की आदी थी मां

पास में मोबाइल, शराब की बोतल मिली 


घटनास्थल की जांच करती पुलिस टीम up to date


हांसी। शहर में बुधवार सुबह उमरा रोड पर नहर किनारे एक महिला का शव मिला। महिला गत रात्रि से लापता थी और परिजन व पुलिस उसको तलाश रहे थे। महिला के शव के पास मोबाइल फोन और शराब की बोतल मिली है। परिजनों के अनुसार महिला नशा करने की आदी थी। राहगीरों ने डायल-112 पर शव की सूचना दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की। जांच में मृतका की पहचान ममता पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मथुरा (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थी। कुछ समय से हांसी के प्रेम नगर में किराए पर रह रही थी। up to date


ममता का पति एक फैक्ट्री में कार्यरत है 

जानकारी के अनुसार, ममता का पति अशोक जींद रोड स्थित एक साबुन फैक्ट्री में कार्यरत है और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। नशे की लत और लापता होने की कहानी ममता की बेटी ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से नशे की आदी थी। अक्सर सुबह घर से निकलकर देर रात तक भटकती रहती थी। शनिवार सुबह भी वह घर से निकलीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। बेटियों ने जब उन्हें फोन किया तो ममता बार-बार अलग-अलग लोकेशन बताती रही। उसी स्थान से मिला शव, जहां रात को बताई लोकेशन चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस स्थान पर बाद में शव मिला, वहीं लोकेशन ममता ने रात में अपनी बेटियों को बताई थी। बेटियां उस जगह तक गई भी थी, लेकिन अंधेरे और फोन के वाइब्रेशन मोड पर होने के कारण वे अपनी मां को खोज नहीं पाई। सुबह करीब 8 बजे नहर किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। up to date


जांच में मृतका के पास से एक मोबाइल फोन और आंशिक रूप से शराब की बोतल बरामद हुई। मृतका के मुँह से झाग निकल रहे थे। जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ सेवन किया हो सकता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगी। फोरेंसिक जांच में नहीं मिले चोट के निशान शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई गई है। शव पर किसी भी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। up to date

चार बच्चों की मां थी ममता

पुलिस जांच जारी ममता चार बच्चों की मां थीं। पुलिस ने शव को हांसी के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौत आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से हुई। परिजनों का भी यही कहना है कि ममता नशे की आदी थी। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ