कोमा से बाहर निकलकर रची नई कहानी:
![]() |
| शरीर काम न करने के कारण विनोद को उनके परिजन चलने का अभ्यास करवाते हुए। up uo date |
विनोद कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए पास की सीईटी परीक्षा हरियाणा के सिरसा जिले के गांव गुड़िया खेड़ा निवासी विनोद कुमार ने अपनी जिंदगी की सबसे कठिन जंग जीतकर एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो लाखों लोगों को प्रेरणा देती है। सड़क हादसे के बाद वह कोमा में चले गए थे और डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई थी। लेकिन विनोद ने सिर्फ जिंदगी ही नहीं जीती, बल्कि हिम्मत और जज्बे के दम पर सीईटी परीक्षा भी पास कर ली।
कैसे हुआ हादसा?
विनोद बताते हैं कि वह ऑफिस से घर लौट रहे थे। सिरसा के लाल बत्ती चौक के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। उन्होंने हेलमेट पहना था, लेकिन बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और सिर सीधे दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह मौके पर ही कोमा में चले गए। up to date
राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार हादसा उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता था।up to date
परिवार की जद्दोजहद: जमीन बेचकर कराया इलाज
हादसे के बाद की कई बातें विनोद को याद नहीं।
यह सब उन्हें उनके परिवार ने बताया।
विनोद की मां की आंखें भर आती हैं और कहती हैं—
“उसे बचाने के लिए हमने दिनरात एक कर दिया। लाखों रुपये इसके ईलाज में खर्च कर दिए ज्यादा खर्च होने के कारण हमने तीन एकड़ जमीन भी बेचनी पड़ी। भगवान ने हमारी सुन ली और विनोद को स्वस्थ कर दिया। और आज विनोद ने हरियाणा सीईटी की परीक्षा पास कर ली जो कि हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। up to date
विनोद के पिता बताते हैं—
“हमारे लिए यह नए जन्म जैसा है। बेटे को बचाने के लिए पूरा परिवार लग गया।” पत्नी ने निभाया सबसे बड़ा साथ विनोद की पत्नी ने इस संघर्ष में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह बताती हैं—“वह खुद से कुछ भी नहीं कर पाते थे। नहलाना, दवा देना, खाना खिलाना… सब कुछ मुझे ही करना पड़ता था। लेकिन मुझे पूरा विश्वास था कि वह ठीक जरूर होंगे।” पत्नी ने उन्हें मायके ले जाकर दिन-रात सेवा की। इस भावुक कहानी ने पूरे गांव और समाज को प्रभावित किया। up to date
कोमा से बाहर आकर सीईटी पास – हिम्मत की मिसाल
लंबे इलाज और महीनों की फिजियोथैरेपी के बाद विनोद की स्मृति वापस लौट आई। उन्होंने फिर से चलना, बोलना और रोजमर्रा के काम करना शुरू किया।यही वह समय था जब उन्होंने अपने अधूरे सपने को पूरा करने का निर्णय लिया। up to date
विनोद कहते हैं— “हादसे ने मुझे तोड़ा जरूर, लेकिन हारने नहीं दिया। मैंने तय किया कि जिंदगी को नए सिरे से शुरू करूंगा।” उन्होंने पढ़ाई शुरू की और लगातार मेहनत करते हुए सीईटी परीक्षा पास कर ली। परिवार और समाज के लिए यह गर्व का क्षण था।
समाज के लिए प्रेरणा
विनोद की संघर्ष भरी यात्रा बताती है कि—
- मजबूत हौसला हर मुश्किल को छोटा बना देता है
- परिवार का साथ जीवन की सबसे बड़ी ताकत है
- मेहनत और विश्वास असंभव को भी संभव बना देते हैं
विनोद आज अपने अनुभव से दूसरों को संदेश देते हैं—
“हादसा जिंदगी को रोक नहीं सकता। अगर ठान लें तो जिंदगी को फिर से जीता जा सकता है।”
* विनोद कुमार सीईटी
* सिरसा सड़क हादसा
* कोमा से बाहर सफलता
* हरियाणा प्रेरक कहानी
* गुड़िया खेड़ा सिरसा
* CET Haryana Success Story
* Struggle and Motivation Story
* Road Accident Survivor Story

0 टिप्पणियाँ