एनटीआर नहर का रेगुलेशन में गड़बड़ी को लेकर भाकिसं ने सौंपा ज्ञापन

रेगेुलेशन की अनदेखी के चलते किसानों की फसल पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

नोहर/भादरा। रामगढ़ उप-तहसील मुख्यालय पर सोमवार को किसानों ने अमरसिंह ब्रांच, डीपीएन तथा एनटीआर नहरों में पानी की बारी को लेकर नाराजगी जताई। भारतीय किसान संघ रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष राजेंद्र भांभू के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मांग उठाई कि एनटीआर नहर का रेगुलेशन पुन: जारी कर सख़्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही अमरसिंह ब्रांच व सिधख फीडर से मिलने वाले पानी को उनके निर्धारित हिस्से के अनुसार उपलब्ध कराते हुए एनटीआर और डीपीएन नहर के किसानों को बारी के मुताबिक सिंचाई पानी मुहैया करवाने की मांग भी की गई। up to date

नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकिसं के सदस्य up to date


किसानों ने कहा कि मौजूदा समय में रेगुलेशन की अनदेखी के चलते पानी की बारी काफी लंबे समय से प्रभावित हो रही है, जिससे खेतों में गेहूँ, सरसों और चना जैसी रबी फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से उनकी पैदावार पर भी सीधा खतरा मंडरा रहा है। भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट प्रहलाद राय चोटिया ने बताया कि छह माह से डीपीएन और एनटीआर नहरों की पानी की बारियां लगातार कट रही हैं। इस संबंध में कई बार एसई नोहर और एक्सन भादरा को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। up to date

जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा जन आंदोलन

 भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि विभाग द्वारा जल्द ही पानी की बारी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया और रेगुलेशन के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं कराया गया, तो जन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। किसानों ने साफ कहा कि यह समस्या अब सहन के बाहर हो चुकी है और पानी की कमी से खेती-किसानी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में आजाद बेनीवाल, जगदीश शेखू, हनुमान भार्गव, सतवीर सहू, पूणार्राम सहित अनेक किसान मौजूद रहे।  up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ