भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच आज, जानें किस समय पर शुरू होगा मुकाबला



up to date


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मंगलवार से घरेलु मैदान में 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। जिसका पहला मैच आज मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस श्रृंखला में शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। जिससे भारतीय टीम को और मजबूती मिलेगी। सीरीज का प्रथम और द्वितीय मुकाबला क्रमश: कटक के बाराबती स्टेडियम व चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को तीसरे टी-20 मैच की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।  जबकि चौथा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद इस सीरीज का अंतिम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।


up to date


IND VS SA टी-20 2025 के सभी पांच मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट भारत में उपलब्ध होगा।

टी-20 सीरीज में भारत एक नए जोश के साथ मैदान में उतरेगा क्योंकि भारत एक दिवसीय मैचों की श्रृंख्ला को अपने नाम कर चुका है। 

शुभमन गिल गर्दन की चोट

से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं, टी-20  उप-कप्तान गिल को बीसीसीआई की सेंटर आॅफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने मंजूरी दे दी है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम की अगुवाई करेंगे। वहीं, एक और दिग्गज हार्दिक पांड्या की भी वापसी हो रही है। पांडया सितंबर में भारत की एशिया कप जीत के बाद से टीम से बाहर थे और क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण आॅस्ट्रेलिया टूर से भी बाहर रहे थे। 

up to date


सर्वाधिक विकेट अपने नाम कर चुके युवा बॉलर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह तेज बॉलिंग की कमान अपने हाथों में रखेंगे जबकि स्पिन गेंदबाजी के लिए वरुण चक्रवर्ती टीम में अपना स्थान बनाए हुए हैं। 

वहीं इधर, दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम करेंगे। टी-20 विशेषज्ञ डेविड मिलर भी 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, जबकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे एक साल से ज्यादा समय के बाद वापसी कर रहे हैं।


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मुकाबलों पर एक नजर

भारत और दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच में 31 बार आमने-सामने हुए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 18 बार जीत हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका की झोली में 12 जीत हैं और एक मैच बेनतीजा रहा। इस मैच की एक और दिलचस्प बात यह भी है कि भारत का पहला टी-20 मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ 19 साल पहले खेला गया था।  दोनों टीमों के बीच आखिरी बार टी-20 मैच 2024 के वर्ल्ड कप का फाईनल खेला गया जिसमें  भारत ने सात रनों से जीत दर्ज की थी। 

भारत वर्सेज दक्षिण अफ्रीका टी-20 का शेड्यूल भारतीय समयानुसार है--


इन जगहों पर और इस समय पर होंगे 5 टी-20 मुकाबले  up to date


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 टीमें- 

भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।


दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम खिलाड़ी- एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स। up to date


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ