जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, श्रीमद्भागवत कथा में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

 श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति में झूमा पंडाल

श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भक्ति में लीन श्रद्धालु। up to date

तरावड़ी। श्री स्वामी नारायण मंदिर परिसर में बाबा बंसी वाले जी के पावन सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गैलेक्सी ग्रुप के तत्वावधान में बाबा बंसी वाले अन्नपूर्णा आश्रम समिति (रजि.) द्वारा आयोजित इस पावन आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत यज्ञ एवं पूजन के साथ हुई। यज्ञ आचार्य प्रमोद शर्मा (ऋषिकेश) ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया।

संयोजक एवं मुख्य यजमान गैलेक्सी बासमती राइस के मैनेजिंग डायरेक्ट


 इसके पश्चात विश्व प्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य श्री रजनीश जी ने श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण और प्रेरणादायक वर्णन किया। पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन हुआ, मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण... और नंद के आनंद भयो... के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कथाव्यास आचार्य रजनीश ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का अवतार केवल अधर्म के नाश के लिए नहीं, बल्कि मानव जीवन को प्रेम, करुणा और धर्म का सही मार्ग दिखाने के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न आएं, व्यक्ति को मुस्कुराते हुए धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बचपन में मिले संस्कार और शिक्षा ही व्यक्ति के पूरे जीवन की दिशा तय करते हैं। यदि बाल अवस्था में अच्छे संस्कार दिए जाएं, तो व्यक्ति जीवनभर सही मार्ग पर चलता है। श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं हमें बचपन से ही धर्म, प्रेम और सेवा की भावना विकसित करने की प्रेरणा देती हैं। up to date

गैलेक्सी बासमती राइस द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान 

इस अवसर पर आयोजन के संयोजक एवं मुख्य यजमान गैलेक्सी बासमती राइस के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद गोयल, विजय गोयल एवं कृष्ण गोयल ने श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकतार्ओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का स्नेह और आस्था ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। कार्यक्रम में विनोद गोयल, विजय गोयल, कृष्ण गोयल, मुनीष गोयल, विपुल गोयल, अंकुल गोयल, नगर पालिका चेयरमैन विरेंद्र बंसल, राधेश्याम गर्ग, रवि गाबा, अमन शर्मा, मोहित बेरी, पंडित आचार्य शुभम शास्त्री, जय भारद्वाज, रणजीत भारद्वाज, अनिल सिंगला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। up to date


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ