सीनियर सेकेंडरी अंक सुधार विशेष अवसर परीक्षाएं स्थगित, अब 21 जनवरी से होंगी शुरू
![]() |
| र्ड द्वारा 6 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली इन परीक्षा स्थगित up to date |
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने सीनियर सेकेंडरी अंक सुधार विशेष अवसर परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा 6 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षाएं 21 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर तथा सचिव मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस वक्तव्य में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है, ताकि परीक्षाओं का सुचारू और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह विशेष अवसर परीक्षा उन परीक्षार्थियों के लिए है, जिन्होंने मार्च 1990 से मार्च 2024 के बीच सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। ऐसे विद्यार्थियों को अपने अंकों में सुधार करने के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा एक बार विशेष अवसर प्रदान किया गया है। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अंक सुधार की ये परीक्षाएं 21 जनवरी 2026 से शुरू होंगी। परीक्षाओं का नया तिथि पत्र (डेटशीट) जल्द ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया जाएगा।
![]() |
| समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें। up to date |
नवीनतम जानकारीर के लिए वेबसाइट देखते रहें
बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम और आधिकारिक जानकारी के लिए समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल बोर्ड द्वारा जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यह निर्णय हजारों विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने भविष्य की योजनाओं—जैसे उच्च शिक्षा या रोजगार—के लिए अंकों में सुधार का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। बोर्ड का कहना है कि परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।


0 टिप्पणियाँ