हरियाणवी रैपर की एल्बम ‘वोमिट आन पेपर’ पर बढ़ा विवाद, जानिए कौन हैं ढांडा न्यौलीवाला



हिसार। हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम ‘वोमिट आन पेपर’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई। हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के न्योलीवाला गांव निवासी रैपर व हरियाणवी सिंगर प्रवीण ढांडा की इस एल्बम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। एल्बम के कुछ बोल और दृश्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बताए जा रहे हैं, जिसके बाद विरोध और समर्थन-दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि इस एल्बम में कथित तौर पर भगवांधारी बाबाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। साथ ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनका फोटो एल्बम में दिखाए जाने और अपशब्द कहे जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी बताते हुए समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान मानकर विरोध जता रहे हैं। साध्वी देवा ठाकुर ने एल्बम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बयान दिया है। 

उन्होंने कहा कि साधु-संतों के खिलाफ इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं है और रैपर को इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उनके इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया है। विवाद की जड़ बने गाने की कुछ पंक्तियों को लेकर खास नाराजगी देखी जा रही है। गाने में कथित तौर पर भगवा रंग, फर्जी बाबाओं और भ्रष्टाचार पर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इन्हीं लाइनों को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि रैपर के समर्थकों का कहना है कि गाने का उद्देश्य किसी धर्म या संत को निशाना बनाना नहीं, बल्कि समाज में फैली कुरीतियों और पाखंड को उजागर करना है।



एल्बम के डिस्क्रिप्शन में भी इसे ‘वास्तविकताओं पर आधारित’ बताया गया है। इसमें भ्रष्टाचार, झूठे संत, टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था और आम लोगों के दबे हुए दर्द को सामने लाने का दावा किया गया है। डिस्क्रिप्शन के अनुसार यह एल्बम ‘कोहराम’ का नौवां ट्रैक है और समाज के उन मुद्दों पर बात करता है, जिन पर अक्सर खुलकर चर्चा नहीं होती। आंकड़ों की बात करें तो एल्बम को रिलीज हुए अभी चार दिन ही हुए हैं और इस दौरान इसे 2.5 मिलीयन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। UP TO DATE

-----------

कौन हैं ढांडा न्योलीवाला 

हरियाणवी म्यूजिक और रैप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले ढांडा न्योलीवाला का असली नाम प्रवीण ढांडा है। वे हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के न्योली कलां गांव के रहने वाले हैं। ढांडा को हरियाणवी रैप में दमदार लिरिक्स, अलग सोच और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। उनके गाने खास तौर पर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। प्रवीण ढांडा का जन्म एक शिक्षित और साधारण परिवार में हुआ। उनके माता-पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जिस कारण पढ़ाई-लिखाई और अनुशासन का माहौल उन्हें बचपन से मिला। उनका छोटा भाई हिसार में ही पढ़ाई कर रहा है। प्रवीण ने अपनी शुरूआती शिक्षा हरियाणा में पूरी की और बाद में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब 8 साल पहले वे आस्ट्रेलिया चले गए, जहां रहते हुए उन्होंने अपने संगीत करियर को नई दिशा दी। UP TO DATE

चर्चित एल्बम



उनके चर्चित गानों में ‘छोरा बाबा का’, ‘अप टू यू’, ‘रशियन बंदना’ जैसे गाने शामिल हैं। इन गानों ने उन्हें हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में रहने वाले हरियाणवी युवाओं के बीच पहचान दिलाई। हालांकि, उनके कई गाने विवादों में भी रहे।  व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो ढांडा न्योलीवाला की पत्नी आशा सहारण एक जानी-मानी खिलाड़ी रही हैं और डिस्कस थ्रो में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। यह उनके परिवार की खेल और अनुशासन से जुड़ी पृष्ठभूमि को भी दर्शाता है। 

ढांडा न्योलीवाला एक ऐसे कलाकार हैं जो बेबाक बोल, सशक्त रैप और सामाजिक मुद्दों को अपनी कला का हिस्सा बनाते हैं। विवादों के बावजूद उन्होंने हरियाणवी रैप को एक नई पहचान दी है और आज वे प्रदेश के सबसे चर्चित रैपर्स में गिने जाते हैं।






 Primary Keywords
Dhanda Nyoliwala
Dhandha Nyoliwala Rapper
Dhanda Nyoliwala Biography
Dhanda Nyoliwala News
Dhanda Nyoliwala Controversy
Dhanda Nyoliwala Album
🔑 Secondary Keywords
Haryanvi Rapper Dhanda Nyoliwala
Dhanda Nyoliwala Vomit on Paper
Dhanda Nyoliwala New Album
Dhanda Nyoliwala Songs
Dhanda Nyoliwala Latest News
Dhanda Nyoliwala Viral Song
🔑 Long-Tail Keywords
Who is Dhanda Nyoliwala
Dhanda Nyoliwala biography in Hindi
Dhanda Nyoliwala controversy news
Dhanda Nyoliwala new album Vomit on Paper
Dhanda Nyoliwala haryanvi rap singer
Dhanda Nyoliwala real name Praveen Dhanda
🔑 Hindi Keywords (SEO)
ढांडा न्योलीवाला
ढांडा न्योलीवाला बायोग्राफी
ढांडा न्योलीवाला विवाद
ढांडा न्योलीवाला नई एल्बम
हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला
वोमिट ऑन पेपर एल्बम विवाद
🔑 Trending / Social Media Tags
#DhandaNyoliwala
#HaryanviRapper
#VomitOnPaper
#HaryanviRap

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ