![]() |
| हादसे के बाद खड़ी बस व ट्रक का दृश्य up to date |
जींद। कैथल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस संख्या एचआर/69/3932 का शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जींद से कंडेला के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैथल से जींद की ओर आ रहे ट्रक एचआर61/सी/7680 की लापरवाही के कारण बस के आगे चल रहे तेल टैंकर एचआर62ए/4500 से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे रोडवेज बस में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान बस चालक संदीप रेढू ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर बस को नियंत्रित किया और बस में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली। up to date
इस दुर्घटना में चालक संदीप रेढू, परिचालक रामनिवास सैनी सहित चार-पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद परिचालक रामनिवास सैनी ने साहस दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। वहीं, ट्रक में फंसे चालक को राहगीरों की मदद से ट्रक की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। up to date
टैक्टर-ट्राली से टकराई स्कूल बस हादसा टला
इसी दौरान बस के पीछे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक स्कूल बस भी अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में स्कूल बस के चालक को हल्की चोटें आईं और बस का अगला शीशा टूट गया, हालांकि बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। up to date

0 टिप्पणियाँ