![]() |
| नोहर-भादरा रोड पर दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरी तूड़ी व खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक |
नेजिया खेड़ा। गांव नेजिया खेड़ा के समीप नोहर-भादरा रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ट्रक और तूड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पार करने का प्रयास कर रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रॉली में भरी तूड़ी सड़क पर बिखर गई। गनीमत यह रही कि दोनों वाहन चालकों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह झिड़ी (पंजाब) से ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ी लोड कर भादरा की ओर जा रहा था। रात का समय होने के कारण सड़क पर यातायात कम था। जैसे ही वह गांव नेजिया खेड़ा के पास पहुंचा, उसी दौरान भादरा की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। up to date
हादसे के चलते ट्रॉली में भरी तूड़ी पूरी तरह सड़क पर फैल गई, जिससे रोड पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मिलकर सड़क से तूड़ी हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया जा सका। up to date
![]() |
| सड़क पर बिखरी तूड़ी को समेटने में लगे मजदूर व पलटी हुई ट्रॉली। up to date |
रात में बिना डिपर बना हादसे की वजह?
वहीं ट्रक चालक कुलदीप ने बताया कि वह नीम का थाना (सीकर), राजस्थान से ट्रक में जिप्सम भरकर बठिंडा जा रहा था। उनका कहना है कि ट्रैक्टर चालक रात के समय बिना डिपर दिए बीच सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था, जिससे सामने से आ रहे वाहन को ट्रॉली का सही अंदाजा नहीं हो पाया और यह हादसा हो गया। दूसरी ओर ट्रैक्टर चालक का कहना है कि ट्रक तेज गति में था और अचानक पास से निकलने के प्रयास में टक्कर मार दी। up to date
![]() |
| दुर्घटना के बाद सड़क किनारे खड़ा ट्रक up to date |
बाल-बाल बचे चालक
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को अवगत कराया गया। हालांकि किसी के घायल न होने के कारण पुलिस की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय भारी वाहनों पर निगरानी बढ़ाई जाए और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर व लाइट लगाने को अनिवार्य किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। up to date



0 टिप्पणियाँ