![]() |
| वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए परीक्षार्थियों की चेक-लिस्ट जारी |
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने सैकेंडरी (10वीं) और सीनियर सैकेण्डरी (12वीं) कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए परीक्षार्थियों की चेक-लिस्ट जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर तथा सचिव मुनीश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी संबंधित विद्यालय निर्धारित तिथियों के अनुसार चेक-लिस्ट डाउनलोड कर परीक्षार्थियों के विवरणों की जांच और आवश्यक सुधार कर सकेंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने जानकारी दी कि राजकीय एवं अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के परीक्षार्थियों की चेक-लिस्ट 1 जनवरी 2026 से तथा अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों की चेक-लिस्ट 3 जनवरी 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है।
![]() |
परीक्षार्थी अतिरिक्त फीस के साथ बदल सकेंगे विषय |
स्कूलों के लिए परीक्षा केंद्र विकल्प भरना अनिवार्य
विद्यालय मुखिया बोर्ड द्वारा जारी किए गए लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर चेक-लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चेक-लिस्ट में दर्ज परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, विषय, विषय का माध्यम, फोटो, हस्ताक्षर, आधार नंबर सहित अन्य विवरणों में यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 1 से 7 जनवरी 2026 तक तथा अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 3 से 7 जनवरी तक नि:शुल्क आनलाइन सुधार कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद आनलाइन सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
परीक्षार्थी अतिरिक्त फीस के साथ बदल सकेंगे विषय
स्कूलों के लिए परीक्षा केंद्र विकल्प भरना अनिवार्य
उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी और सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय, अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त एवं अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों, गुरुकुलों तथा विद्यापीठों को भी 1 से 7 जनवरी 2026 तक आनलाइन माध्यम से परीक्षा केंद्र विकल्प (Centre Option) भरना अनिवार्य होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे समय रहते चेक-लिस्ट की सावधानीपूर्वक जांच कर लें और निर्धारित तिथियों के भीतर सभी आवश्यक सुधार अवश्य कर लें, ताकि परीक्षार्थियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


0 टिप्पणियाँ