![]() |
| up to date |
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि आनलाइन आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान तथा परीक्षा लेवल और विषय का चयन अत्यंत सावधानी से करना चाहिए। आवेदन एवं परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा होने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण पृष्ठ (कन्फर्मेशन पेज) का प्रिंट अवश्य निकालकर सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि जिन अभ्यर्थियों से आवेदन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, उनके लिए बोर्ड द्वारा संशोधन का अवसर भी दिया जा रहा है।
अभ्यर्थी 4 और 5 जनवरी 2026 को आॅनलाइन माध्यम से अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, लेवल, विषय चयन (लेवल-2 और लेवल-3), जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी तथा गृह राज्य से संबंधित जानकारी में संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का बदलाव मान्य नहीं होगा।
सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम से रहें बचकर: बोर्ड अध्यक्ष
बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से विशेष रूप से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैली किसी भी तरह की अफवाहों और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही जारी की जाएंगी। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या दुष्प्रचार की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर बोर्ड को सूचित करें। सूचना देने वाले अभ्यर्थियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। परीक्षा के पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन को लेकर बोर्ड ने सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखने के लिए प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया जाएगा।
नकल रहित पेपर करवाने के लिए सुरक्षा बलों का लिया जाएगा सहयोग
इसके साथ ही परीक्षा की पल-पल की निगरानी के लिए भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में अत्याधुनिक एआई तकनीक से लैस हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए परीक्षा शुरू होने से काफी समय पहले ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बोर्ड का स्पष्ट संदेश है कि नकल या अनुचित साधनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंत में बोर्ड अध्यक्ष ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वे वंचित न रह जाएं और एचटेट-2025 की तैयारी पूरी गंभीरता और ईमानदारी के साथ करें।

0 टिप्पणियाँ