Chopta News : गोल्ड मेडल विजेता अंकित, केवल व अनिष का नाथूसरी चोपटा में जोरदार स्वागत

खिलाड़ियों को गाड़ी में बैठाकर रोड शो निकालते हुए। up to date

चोपटा। राजस्थान के पिलानी में आयोजित 49 वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर आए अंकित, केवल व अनिष का नाथूसरी चोपटा में भव्य स्वागत किया गया। चोपटा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में तीनों होनहार खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने युवा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी। 

विजेताओं को माला पहनाकर स्वागत करते सरपंच रीटा जगतपाल कासनियां। up to date

खिलाड़ियों के सम्मान में चोपटा से पैतृक गांव नाथूसरी कलां तक सैकड़ों लोगों ने मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों के साथ भारत माता की जय के जयकारों के साथ विजय जुलूस निकाला। चौपटा के भट्टू रोड़, भादरा रोड़, नोहर रोड़ पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। राजस्थान के पिलानी में 16 से 21 दिसम्बर तक आयोजित सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने दिल्ली की टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर ट्राफी जीती। हरियाणा की  टीम से चोपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां निवासी अंकित कुमार और अनीष कुमार सोनी व ताजिया खेड़ा निवासी केवल कुमार ने भाग लेकर अपनी टीम को सफलता दिलाई। वीरवार को चोपटा पहुंचने पर अंकित, केवल व अनिष के स्वागत के लिए क्षेत्र के लोग सुबह से ही पलक पावडेÞ बिछा कर इंतजार कर रहे थे। 

विजेता खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण व अन्य गणमान्य। up to date

खिलाड़ी चोपटा पहुंचे तो उनके स्वागत में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नाथूसरी चौपटा के शिव मंदिर धर्मशाला में सम्मान उनके सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोच राहुल बैनीवाल के साथ-साथ सबसे पहले पूर्ण दास महाराज ने फूल माला से स्वागत किया। सरपंच रीटा जगतपाल कासनियां, समाजसेवी रविन्द्र कासनियां, हनुमान सिंह, अमर सिंह, विकास कुमार, बंशी मास्टर, राजपाल सहित सैकड़ों लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और बधाई दी।

ग्रामीणों के साथ विजेता खिलाड़ी। up to date

 उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने क्षेत्र व गांव के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है इनकी सफलता पर उन्हें गर्व है। इस दौरान नाथूसरी कलां व गांव हंजीरा के सैकड़ों ग्रामीण स्वागत समारोह में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ