IND vs SA: तीसरे टी-20 के लिए धर्मशाला पहुंची टीमें, टीम इंडिया इस तरीके से करेगी प्रैक्टिस

 धर्मशाला मेें इंडिया आज करेगी अभ्यास: तीसरे टी-20 मैच से पहले मौसम का बलदा मिजाज


धर्मशाला स्टेडियम और आसमान में छाए हुए काले बादल up to date


भारत और दक्षिण अफ्रीका के कल रविवार को तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर टीम इंडिया आज प्रैक्टिस करेगी। बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, इंडिया टीम शाम 7:30 बजे से रात 10 तक तक अभ्यास करेगी। वहीं, शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे दक्षिण अफ्रीका का नेट सेशन प्रस्तावित था। सूत्रों की मानें तो, अफ्रीकी टीम आज अभ्यास नहीं करेगी वह केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। आपको बता दें कि इस सीरीज में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें बराबर बनी हुई है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीतकर बढ़त बनाने की उम्मीद से इस मुकाबले में खेलेंगी। पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने मैच को आसानी से जीत लिया था तो वहीं दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका टीम ने भी अपनी अच्छी परर्फोमेंस के चलते बल्लेबाजी तो बेहतरीन की ही थी साथ में ही तेज तर्रार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम को परास्त करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। up to date

धर्मशाला में मैच से एक दिन पहले मौसम का मिजाज बदल गया up to date



मैच से पहले बदला मौसम

धर्मशाला में मैच से एक दिन पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इस मौसम के कारण कल ठंड में भी काफी ईजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो धर्मशाला में बारिश के आसान नहीं दिखाई दे रहे हैं। मगर धौलाधार की वादियों में हल्का हिमपात हो सकता है। इसी तरह हिमालय की चोटियों पर भी कल हल्की बर्फबारी होने का भी अनुमान है। इससे मैच के दौरान ठंडी हवाएं दर्शकों को ठिठुरा सकती हैं। ठंडी हवाएं गेंदबाजों के लिए मददगार तो साबित होगी ही साथ ही में बल्लेबाजों को थोड़ा परेशान कर भी सकती है। धर्मशाला में दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात को 6 से 8 डिग्री तापमान रहने का पूवार्नुमान है।

अभ्यास करते हुए खिलाड़ी फाईल फोटो up to date


सीरीज में बढ़त बनाने के लिए उतरेंगी दोनें टीमें

तीसरे टी-20 मैच का रोमांस इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि दोनों टीमें इस 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-1 की बराबरी बनाए हुए हैं। बीते दिनों चंडीगढ़ में आयोजित हुए मैच में भारत को अफ्रीकी टीम ने 51 रन से परास्त कर दिया था। ऐसे में धर्मशाला में होने जा रहे मैच में दोनों टीमों को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी ताकि अगले मुकाबलों में अपनी पकड़ मजबूत बना सकें। यह तीसरा मुकाबला सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है। दोनों टीमें शुक्रवार को ही चंडीगढ से गगल ऐयरपोर्ट पहुंची और आज इस मुकाबले के लिए अभ्यास मैच करेंगी। up to date


एचपीसीए ने की सभी तैयारियां पूरी

एचपीसीए स्टेडियम में सुरक्षा व दर्शकों सहित खिलाड़ियो के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बना धर्मशाला स्टेडियम आज फिर से अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी के लिए पलक पावड़े बिछाए हुए पूरी तरह तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ