![]() |
| 350 खिलाड़ियों का मिनी आक्सन के लिए हुआ है चयन up to date |
अप टू डेट स्पोर्ट्स डेस्क
अबू धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले खिलाड़ियों की बहुप्रतीक्षित मिनी नीलामी मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी स्थित एतिहाद एरीना में आयोजित की गई। इस Auxan को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों, खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिला। आईपीएल 2026 की इस मिनी नीलामी में कुल 360 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। हालांकि टीमों की जरूरत और नियमों के अनुसार केवल 77 खिलाड़ियों को ही खरीदा गया, जिनमें अधिकतम 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते थे।
![]() | ||
| विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा सबसे महंगा up to date |
सबसे महंगे सौदे रहे चर्चा का केंद्र
आस्ट्रेलिया के आलराउंडर कैमरन ग्रीन इस मिनी आक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये में अपने हिस्से में शामिल किया। उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन पर बड़ा दांव खेला। इसके अलावा श्रीलंका के फास्ट गेंदबाज मथीशा पथिराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी तेज रफ्तार और डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है। up to date
अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी मिला भरोसा
आईपीएल मिनी आक्शन में कई अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने भरोसा जताया। जिसमें डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 2 करोड़ में खरीदा, वहीं क्विंटन डिकॉक मुंबई इंडियंस के साथ 1 करोड़ रुपये में जुड़े। वानिंदु हसारंगा और एनरिक नॉर्किया को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने स्क्वाड में शामिल किया। वेस्टइंडीज के आलराउंडर जेसन होल्डर को गुजरात टाइटन्स ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। up to date
भारतीय खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों का भरोसा
इस आक्शन में भारतीय खिलाड़ियों की भी मजबूत मौजूदगी रही। वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स के साथ 7.20 करोड़ रुपये में हुए। चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर 14.20-14.20 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा मंगेश यादव, तेजस्वी सिंह, अक्षत रघुवंशी और मुकुल चौधरी जैसे खिलाड़ियों को भी अच्छी रकम मिली।
![]() | ||
| सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी up to date |
युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मंच
IPL 2026 मिनी आक्शन युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका साबित हुआ। शिवांग कुमार, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, यशराज पुंजा, विघ्नेश पुथुर, नमन तिवारी, दानिश मालेवर, सात्विक देसवाल, अमन खान, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंज, अथर्व अंकोलेकर, क्रैंस फुलेत्रा, सार्थक रंजन और दक्ष कामरा जैसे खिलाड़ियों को 30 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच खरीदा गया। इन खिलाड़ियों के लिए यह आईपीएल में खुद को साबित करने का बड़ा मौका माना जा रहा है। IPL 2026 Auction Players Shortlisted) up to date
![]() |
| खेल के दौरान खिलाड़ियों की फाईल फोटो up to date |
टीमों की रणनीति हुई स्पष्ट
IPL 2026 Auction Live Streaming
इस मिनी आक्शन से यह साफ हो गया कि फ्रेंचाइजियां केवल बड़े नामों पर निर्भर नहीं हैं। टीमें युवा खिलाड़ियों, बैकअप विकल्पों और टीम बैलेंस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आक्शन में सबसे आक्रामक नजर आई, जबकि चेन्नई और दिल्ली ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन बनाया। आक्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें आईपीएल 2026 के आगामी सीजन पर टिकी हैं, जहां ये सभी खिलाड़ी मैदान पर अपने प्रदर्शन से अपनी कीमत साबित करने की कोशिश करेंगे।up to date




0 टिप्पणियाँ