रेलवे स्टेशन रोड पर मची अफरा-तफरी, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
 |
| वाहन में सीएजी भरते समय गैस लीक होने लगी। up to date |
नोहर। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब वाहन में सीएजी भरते समय गैस लीक होने लगी। गैस लीक होने के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते गैस सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस लीक होते ही पंप पर मौजूद स्टाफ स्थिति को तुरंत नियंत्रित नहीं कर पाया। स्टाफ के पास आपात स्थिति से निपटने का पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं था, जिसके कारण कुछ समय तक गैस का रिसाव जारी रहा। इस दौरान पंप परिसर और आसपास मौजूद लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी के बीच सड़क से गुजर रही एक कार अनियंत्रित होकर पास में निर्माणाधीन डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एक टायर फट गया। तेज आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पेट्रोल पंप की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि सीएनजी जैसी अत्यधिक ज्वलनशील ईंधन के लिए कड़े सुरक्षा मानकों और प्रशिक्षित स्टाफ की अनिवार्यता होती है, लेकिन यहां इन नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से सीएनजी पंप का तत्काल सुरक्षा आॅडिट कराने की मांग की है। साथ ही पंप कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण दिए जाने और आपातकालीन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। up to date
 |
| यह सीएनजी पंप सरकारी विद्यालय से लगभग 10 मीटर की दूरी पर स्थित है up to date |
सरकारी विद्यालय से मात्र लगभग 10 मीटर की दूरी पर स्थित
गंभीर चिंता का विषय यह भी है कि यह सीएनजी पंप नोहर के सबसे बड़े सरकारी विद्यालय से मात्र लगभग 10 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। लोगों का कहना है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई बड़ी घटना होती है, तो इसका खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पंप की पात्रता की जांच कर इसे शहर से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित बड़े हादसे को समय रहते रोका जा सके। up to date
#CNGGasLeak
#CNGPump
#GasLeakIncident
#MajorAccidentAverted
#PublicSafety
#FuelStationSafety
#SchoolSafety
#NoharNews
#RajasthanNews
#BreakingNews
#EmergencyAlert
#SafetyLapse
#InfrastructureSafety
#FireHazard
#UrbanSafety
#LocalNewsIndia
#GasLeakScare
#AccidentNews
#CNGLeak
#GasLeak
#SafetyFirst
#BreakingAlert
0 टिप्पणियाँ