IND-W VS SL-W:इंडिया ने आसानी से जीता चौथा T20 ...



 भारतीय महिला टीम ने टी-20 सीरीज में श्रीलंका के क्लीन स्वीप करने की दिशा में कदम बढ़ा लिया है। भारतीय टीम ने पहले ही शुरुआती तीनों मैच अपने नाम करते हुए सरीरीज पर कब्जा कर चुकी है। चौथे टी-20 मैच में हरमनप्रीत कौर की टीम ने आज श्रीलंका को 4-0 से हरा दिया। आज के मैच में भारत ने 221 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 191 रन पर ही ढ़ेर हो गई। इसके साथ ही पांच  मैचों की सीरीज में भारत ने 4-0 की बढ़त बना ली है। अब श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के लिए बस एक जीत ही दूर है। चौथे टी-20 में जीत की स्टार स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष, इन खिलाड़ियों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 221 रन के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया, जवाब बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम 191 रन पर ही ध्वस्त हो गई।

रविवार को भारत और श्रीलंका की टीम के बीच हुए चौथे टी-20 मैच में भारत ने मुकाबले को 30 रन से अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया जिस फैसले को भारतीय टीम ने इस फैसले को सही साबित कर दिया। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का चौथा मैच जीत लिया है। इससे पहले 3 मैचों में भारत ने श्रीलंका की ओर से बनाए गए लक्ष्य का पीछा किया था। इस मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी मिली और टीम ने इस मैच को 30 रनों से जीत लिया। ओपनर बल्लेबाजी करने आर्ईं स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 221 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। रन चेस करने उतरी श्रीलंका टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 191 रन ही बना सकीं। यह श्रीलंका की टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है लेकिन इसके बाद भी हार का मुंह देखना पड़ा। 

 भारत की ओर से पहले विकेट के लिए बनीं 162 रनों की साझेदारी

ओपनर बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना ने तीन मैच में विफल रहने के बाद इस मैच में 48 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वहीं शेफाली वर्मा ने लगातार तीसरे अर्धशतक के दौरान 46 गेंद में 12 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 79 रन की शानदार पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 162 रन की शानदार साझेदारी की। यह टी-20 प्रारूप में भारत की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है। ऋचा घोष ने 16 गेंद में नाबाद 40रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर नाबाद 16 रन बनाकर तीसरे विकेट के लिए 23 गेंद में 53 रन की अटूट और बेहतरीन साझेदारी निभाकर भारतीय टीम को टी-20 प्रारूप में उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2024 में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। भारत ने इस पारी में 28 चौके और 8 छक्के लगाए जो टीम की ओर से सबसे अधिक बाउंड्री का नया रिकॉर्ड है। श्रीलंका तरफ से निमाशा मधुशानी और मालशा शेहानी को 1-1 विकेट मिले।

श्रीलंका की भी रही शानदार बैटिंग

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 6 विकेट गंवाकर मात्र 191 रन ही बना सकी। श्रीलंका टीम की कप्तान चामरी अथापथु ने 37 बोलों में सर्वाधिक 52 रन जोड़े। उनकी पारी में 3 छक्के और 3 ही चौके शामिल रहे। हसिनी परेरा ने 20 गेंदों में 7 चौकों की बदौलत 33 रन जोड़े जबकि इमेशा दुलानी ने 29 केवल रन बनाए। भारत की तरफ से बोलिंग करने आई अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि श्री चरणी ने केवल 1 विकेट हासिल किया।

दोनों टीमों के लिए ही अहम है यह मुकाबला...

भारत और श्रीलंका के बीच इस सरीरीज का अंतिम मुकाबला 30 दिसंबर को  तिरुवनंतपुरम  में खेला जाएगा। उस दौरान श्रीलंका टीम को सम्मान बचाने के लिए मैच को जीतना होगा तो वहीं इस सीरीज को क्लिन स्वीप करने के लिए भारत को भी इस मैच को अपनी ओर करन होगा। अब देखना यह होगा कि श्रीलंका इस मुकाबले को जीतकर अपनी हार को आखिरी जीत में बदल पाती है या भारत इस मैच को जीतकर श्रीलंका को हराकर इस सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर पाती है। यह तो समय ही बताएगा...! आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और आपको किस टॉपिक पर अधिक खबरें चाहिए यह भी कमेंट में जरूर लिखें.... टीम अप टू डेट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ