Sirsa News : नशा छोड़ने लगे युवा! सिरसा पुलिस की मुहिम से बदली 15 युवकों की ज़िंदगी

 पुलिस-प्रशासन और आमजन की साझी पहल से नशा छोड़ने की ओर बढ़ रहे युवा: एसपी

 नशे से पीड़ित 15 युवकों की काउंसलिंग करवाई गई up to date

सिरसा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। पुलिस प्रशासन और आमजन के सामूहिक प्रयासों से नशे की गिरफ्त में फंसे युवा अब नशा छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौटने के लिए आगे आ रहे हैं। यह बात पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कही। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि रानियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली करीवाला चौकी पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए नशे से पीड़ित 15 युवकों को चिन्हित किया। इन सभी युवकों को नागरिक अस्पताल सिरसा ले जाया गया, जहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनकी काउंसलिंग करवाई गई और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे दोबारा इस लत की ओर न लौटें। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस एक ओर नशा तस्करों और अवैध रूप से मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशे से पीड़ित युवाओं का इलाज करवा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए भी हरसंभव प्रयास कर रही है। up to date

नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर चल रही मुहिम 

एसपी सहारन ने बताया कि नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर चल रही इस मुहिम के काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस की इस पहल से प्रेरित होकर कई युवा स्वेच्छा से नशा छोड़ने के लिए सामने आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे से पीड़ित कोई भी व्यक्ति बिना किसी संकोच के पुलिस प्रशासन से मदद मांग सकता है। पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों के इलाज और पुनर्वास में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है और अपनी इच्छा से नशा छोड़ना चाहता है, तो उसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसका इलाज करवा कर उसे समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सफलता के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी है। up to date

पुलिस को दें नशा बेचने वालों की सूचना 

उन्होंने बताया कि नशा बेचने वालों की सूचना व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से मोबाइल नंबर 8814056100 या 8814011620 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने दोहराया कि नशा मुक्त समाज का निर्माण पुलिस अकेले नहीं कर सकती, इसके लिए युवाओं और आमजन का सक्रिय सहयोग बेहद आवश्यक है। up to date


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ