Bhattu Update : पीली मंदोरी के लापता दो बच्चे मिले सकुशल, महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खोला राज

 गांव पीली मंदोरी के दो बच्चों की गुमशुदगी मामले में बड़ा खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

 
गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया up to date 

भट्टू कलां। गांव पीली मंदोरी से लापता हुए दो बच्चों के मामले में फतेहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के निदेर्शानुसार अपराध मुक्त अभियान के तहत, डीएसपी भट्टू कलां संजय कुमार के मार्गदर्शन में थाना भट्टू कलां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि गुमशुदगी की शिकायत मिलते ही विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि दोनों बच्चे अक्ष्य और विनय गांव की ही एक महिला सुनीता के घर पर मौजूद थे। पुलिस ने 29 दिसंबर 2025 को बच्चों को महिला के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी महिला ने बच्चों को रात के समय अपने घर में रखा, लेकिन उनके परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी। up to date

परिजनों की मर्जी के बिना बच्चों को अपने पास रखने और सूचना न देने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 127(6) और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की तत्परता के चलते कुछ ही घंटों में बच्चों को ढूंढ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। फतेहाबाद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस प्रशासन की सराहना की जा रही है।up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ