![]() |
| कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी, यातायात प्रभावित up to date |
गोगामेड़ी। साल का आखिरी दिन जिले में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के नाम रहा। बुधवार सुबह से ही आसमान में कोहरे की घनी सफेद चादर छाई रही, जिससे पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। ठंडी हवाओं ने दिनभर लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। ठंड और नमी के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई। घने कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। ठंड के प्रकोप के चलते बाजारों में भीड़ कम नजर आई और अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। up to date मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा। up to date
घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने की संभावना है। विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि यदि नए साल के आसपास बारिश होती है, तो ठंड और अधिक बढ़ सकती है। कोहरे का असर रेल और बस सेवाओं पर भी साफ दिखाई दिया। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज की बसें भी कोहरे के कारण देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं। यात्रियों को बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा। up to date
नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
नववर्ष के मद्देनजर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों पर विशेष नाके लगाए गए हैं और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग, नशाखोरी या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। up to date
![]() |
| कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी up to date |
किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा कोहरा
जहां आमजन ठंड से परेशान हैं, वहीं किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित हो रहा है। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल के लिए कोहरा और ठंड लाभकारी मानी जा रही है। किसान राकेश, प्रमोद, अरविंद, कर्मसिंह और सुरेंद्र ने बताया कि अधिक ठंड और धुंध से फसलें घनी और अच्छी होती हैं। यदि इस दौरान बारिश हो जाती है तो सिंचाई का एक पानी बचने के साथ फसल को और फायदा मिलेगा। up to date


0 टिप्पणियाँ