HTEH-2025 : एचटेट दे रहे परिक्षार्थियों के लिए बहुत बड़ी अपडेट, इन बातों का रखें ध्यान

HTEH-2025 : आवेदन में इन दस्तावेजों का रखें ध्यान, आधार नहीं अनिवार्य

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 up to date

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आ रही हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि HTEH-2025 के आॅनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। अभ्यर्थी आधार कार्ड के अलावा अन्य वैध सरकारी पहचान पत्रों के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। up to date

इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य करने के निर्देश नहीं दिए हैं। न्यायालय ने यह कहा है कि आधार कार्ड को पहचान के रूप में स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन इसे बाध्यकारी नहीं बनाया जा सकता। इन्हीं निर्देशोें को ध्यान में रखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTEH-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया में आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं रखा है। बोर्ड सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन करते समय आधार कार्ड के स्थान पर पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य मान्य सरकारी पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं। एचटेट-2025 के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 04 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। up to date

4 जनवरी से होगा फार्मों में संशोधन

इसके साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन की सुविधा भी प्रदान की है। श्री शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी 04 और 05 जनवरी 2026 को अपने आवेदन में दर्ज विवरणों में आॅनलाइन संशोधन कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, परीक्षा लेवल, विषय चयन (लेवल-2 और लेवल-3), जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी तथा गृह राज्य से संबंधित जानकारी में सुधार कर सकते हैं। up to date

 एचटेट-2025 से जुड़ी नवीनतम और आधिकारिक जानकारी up to date


नवीन जानकारियों के लिए वेबसाइट देखें

बोर्ड सचिव ने यह भी कहा कि अभ्यर्थी एचटेट-2025 से जुड़ी नवीनतम और आधिकारिक जानकारी के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। इससे वे किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, निर्देश या अपडेट से वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से सावधानीपूर्वक आवेदन भरने और सभी निदेर्शों का पालन करने की भी अपील की। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ