बरवाली में जमाल रहा द्वितीय कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता
![]() |
| विजेता टीम को 71 सो रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया up to date |
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रकाश बांदर ने कहा कि बरवाली गांव पुराने समय से खेलों में अच्छा प्रदर्शन करता आया है और यह परंपरा आगे भी जारी रखनी चाहिए। प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर का पुरस्कार मनीष जमाल और बेस्ट कैचर का पुरस्कार कार्तिक रूपवास को दिया गया। प्रत्येक मैच में बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर के पुरस्कार जीवनधारा हॉस्पिटल, नोहर और तारानगर की तरफ से पवन सिहाग द्वारा प्रदान किए गए। सेमीफाइनल और फाइनल मैच के पुरस्कार भोलेनाथ ईमित्र द्वारा वितरित किए गए। up to date
![]() |
| प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक रहा। up to date |
विजेता टीम को 71 सो रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 51 सो रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर शिक्षाविद हरिश्चंद्र शर्मा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल आईदानसिंह हुड्डा, मास्टर हनुमान प्रसाद शर्मा, मनीराम लकेसर, पीटीआई जयलाल गोदारा, पीटीआई सुरेंद्र मीणा, भूपसिंह नैण, आयोजक शंकरलाल गोदारा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। डॉ. वेदप्रकाश बांदर और हेयर लेजर व स्किन हॉस्पिटल नोहर ने प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह, खेल भावना और गांव की युवा प्रतिभाओं ने दर्शकों को आनंदित किया। up to date


0 टिप्पणियाँ